Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भोले बाबा के दर पर पवन सिंह ने लगाई अर्जी, कहा - 'मजनुए के दुल्हा बनाई जी', वायरल हुआ ये वीडियो

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 23 Jul 2023 12:01 PM (IST)

    भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने अपने हर गाने से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है। फैंस को उनके सॉन्ग्स और डांस करने की स्टाइल खास ...और पढ़ें

    Pawan Singh New Song Majnue Ke Dulha Banai Jaa
    Pawan Singh New Song Majnue Ke Dulha Banai Jaa

    HighLights

    1. पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना हुआ रिलीज
    2. शिल्पी राज और पवन सिंह ने गाया बाबा भोले को समर्पित भक्ति भाव से भरा गाना
    3. फैंस ने गाने को सराहा

    नई दिल्ली, जेएनएन। सावन का महीना चल रहा है। बाबा भोले को अर्पित इस महीने में भोजपुरी सिनेमा से अब तक कई गाने रिलीज हो चुके हैं। अंकुश राजा और कोमल सिंह का हाल ही में भोले को समर्पित 'भोला जी' रिलीज हुआ था, जिसके बाद म्यूजिक इंडस्ट्री के सुर सम्राट पावर स्टार पवन सिंह भी बाबा भोले को समर्पित एक सॉन्ग लेकर दर्शकों के सामने हाजिर हैं।

    भोलेनाथ की भक्तिभाव से भरा है गाना

    पवन सिंह का सावन स्पेशल गाना "मजनुए के दुल्हा बनाई जी" रिलीज हो गया है। इस गाने के जरिए पवन सिंह में बाबा भोलेनाथ से दो प्रेमियों को मिलाने की अर्जी लगा दी है। यह गाना जितना भोलेनाथ की भक्ति भाव से भरा है, उतना ही इस गाने के धुन पर पवन सिंह, बेबी काजल के साथ झूमते नजर आ रहे हैं और बाबा को कह रहे हैं कि "मजनुए के दुल्हा बनाई जी"। 

    शिल्पी राज और पवन सिंह ने गाया है गाना

    गाना "मजनुए के दुल्हा बनाई जी" का कांसेप्ट बेहद अलग है, जिसे शिव भक्तों ने खूब सराहा है। इस गाने में पवन सिंह ने भोजपुरी सुरीली सुरों की मलिका शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा

    ''हर साल बाबा भोलेनाथ की पूजा के लिए सावन का महीना उचित माना गया है। कहा यह भी गया है कि इस माह में पूरी भक्ति भाव से महादेव का स्मरण करने वाले की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। खासकर कुंवारी लड़कियां वर के लिए सोमवारी का व्रत करती हैं। तो हमने इस गाने के जरिए उन लड़कियों को चहेता वर मिले इसके लिए अर्जी दी है। गाने का फ्लो लोकगीत की तरह है और यह किसी के भी जेहन में आसानी से उतर जाने वाला है। इसलिए हम आप सब लोगों से आग्रह करेंगे कि आपके इस गाने को खूब सुने। अपना प्यार और आशीर्वाद दें ताकि यह आपका गाना और भी बड़ा बने।''

    खबरें और भी