Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भोजपुरी सुपरस्टार Khesari Lal Yadav की हो सकती है गिरफ्तारी, गैर जमानती वारंट जारी

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 23 Jul 2023 02:40 PM (IST)

    Khesari Lal Yadav Warrant खेसारी लाल यादव पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। ऐसा हम नहीं बल्कि छपरा कोर्ट ने कहा है। दरअसल एक्टर के खिलाफ बिहार के छपरा ...और पढ़ें

    Superstar Khesari Lal Yadav Photo Credit Instagram
    Superstar Khesari Lal Yadav Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. खेसारी लाल यादव पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
    2. छपरा कोर्ट में गैर जमानती वारंट जारी किया है
    3. मामला साल 2019 का है

     नई दिल्ली, जेएनएन। Khesari Lal Yadav Warrant: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले  खेसारी लाल यादव पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। ऐसा हम नहीं बल्कि छपरा कोर्ट ने कहा है। दरअसल, एक्टर के खिलाफ बिहार के छपरा कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

    चार साल पुराना है मामला

    ये मामला साल 2019 का है। कहा जा रहा है कि एक्टर ने पत्नी चंदा देवी के नाम से एक जमीन खरीद की डील की थी, जिसके लिए पैसे नहीं चुकाए गए। 22 लाख सात हजार रुपये में बात हुई थी। उसकी रजिस्ट्री 4 जून 2019 को एकमा रजिस्ट्री कार्यालय में हुई थी। नगद रुपये के एवज में खेसारी लाल यादव द्वारा 18 लाख रुपये का चेक दिया गया था जो उन्होंने 20 जून 2019 को अपने खाता में जमा कर दिया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Chanda Yadav (@chanda_yadav27)

    चेक बाउंस का है मामला

    चेक 24 जून को वापस आ गया। पुनः उन्होंने 27 जून को जमा किया तो बैंक द्वारा 28 जून 2019 को चेक बाउंस होने की जानकारी दी गई। उसको लेकर उन्होंने यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा 22 अगस्त 2020 को आरोप पत्र अंदर दफा 406 भादवि व 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत दाखिल किया गया था।  

    हालांकि, चार साल पुराने इस मामले में खेसारी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले कोर्ट ने अंतरिम जमानत ले ली थी, लेकिन अब वह सुनवाई में हाजिर नहीं हो रहे हैं, जिस कारण कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। रसूलपुर थाना के असहनी गांव के रहने वाले मृत्युंजय नाथ पांडेय ने यह चेक बाउंस का यह मामला दर्ज करवाया था।

    छपरा कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी श्रेणी प्रियांशु शर्मा ने रसूलपुर थाना केस संख्या 120/19 के एनआई एक्ट विचारण संख्या 2676/23 में ये आदेश जारी किया है। इस केस में शत्रुघन कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव आरोपी हैं। कोर्ट ने इसके साथ ही रसूलपुर थाना के धानाडीह गांव के रहने वाले खेसारी लाल यादव को मिली अंतरिम जमानत के आदेश को भी रद्द कर दिया है। ऐसे में कानूनी तौर पर मामला पेचीदा हो गया है।

    खबरें और भी