Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bholaa Advance Booking: तू झूठी,मैं मक्कार को धूल चटाने के लिए भोला है तैयार, एडवांस बुकिंग में छप्पर फाड़ कमाई

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 29 Mar 2023 11:54 AM (GMT+05:30)

    Bholaa Advance Booking Collection भोला को लेकर फैंस में लगातार एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन हो चुकी है। एक्शन थ्रिलर ...और पढ़ें

    Bholaa Advance Booking Collection Ajay Devgn Tabu Starrer Action Thriller Earn Nearly 3 Crore Before Release/Instagram
    Bholaa Advance Booking Collection Ajay Devgn Tabu Starrer Action Thriller Earn Nearly 3 Crore Before Release/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bholaa Advance Booking Collection: दृश्यम 2 की जबरदस्त सफलता के बाद अब अजय देवगन एक बार फिर से थिएटर में ऑडियंस के बीच लौटने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। उनकी फिल्म रामनवमी यानी कि 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    पठान और तू झूठी, मैं मक्कार के बाद ये इस साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म है, जिसका ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है। अजय देवगन और तब्बू स्टारर इस फिल्म की एडवांस बुकिंग कुछ दिनों पहले ही शुरू हुई है। अजय देवगन की इस एक्शन फिल्म की टिकट धड़ाधड़ बिक रही है। थिएटर में रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर ली है।

    भोला ने एडवांस बुकिंग में ही कर ली है अच्छी कमाई

    अजय देवगन इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ मोस्ट अवेटेड मूवी का निर्देशन भी कर रहे हैं। भोला की एडवांस बुकिंग रविवार को शुरू हुई थी और अब हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तीन दिन में ही इस फिल्म की टिकट इंडिया में लगभग 14000 हजार से ज्यादा बिक चुकी हैं।

    हालांकि, अब भी बुधवार की एडवांस बुकिंग होना बाकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही लगभग 3.65 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 'भोला' की रिलीज के साथ ही अजय देवगन ने खुद की ही फिल्म 'दृश्यम-2' की एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उनकी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम-2' ने एडवांस बुकिंग में लगभग 2.80 करोड़ का बिजनेस किया था।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    तू झूठी, मैं मक्कार के कलेक्शन को करेगी पार

    अजय देवगन की फिल्म 'भोला' 2डी के साथ-साथ 3डी, आइमैक्स 3डी और 4डीx में रिलीज हो रही है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग जिस तरह से चल रही है, उसे देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट का अंदाजा यही है कि इस फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन 15 से 16 करोड़ के आसपास हो सकता है।

    आपको बता दें कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर 'तू झूठी, मैं मक्कार' ने पहले ओपनिंग डे पर लगभग 14 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, इसकी एडवांस बुकिंग काफी अच्छी हुई थी। फिल्म की रिलीज को 21 दिन हो चुके हैं और उम्मीद यही की जा रही है कि अजय देवगन के 'भोला' के आते ही रणबीर कपूर की फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आ सकती है।

    इस तमिल फिल्म का है हिंदी रीमेक

    अजय देवगन की भोला तमिल फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है। साउथ फिल्मों के रीमेक के चक्कर में बॉलीवुड फिल्मों को कई बार मुंह की खानी पड़ी है, लेकिन अजय देवगन की फिल्मों के साथ ऐसा देखने को नहीं मिला है।

    उनकी फिल्म 'दृश्यम-2' मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। ये फिल्म अगर 100 करोड़ क्रॉस करती है, तो ये अजय देवगन की बैक टू बैक 100 करोड़ क्लब की दूसरी फिल्म होगी।