Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 30: रिलीज के 30 दिन बाद भी करोड़ों मे खेल रही कार्तिक की फिल्म, जानें आंकड़ा

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sun, 01 Dec 2024 02:34 PM (GMT+05:30)

    दिवाली पर रिलीज हुई सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर चार हफ्तों से ज्यादा का समय पूरा कर लिया है। रूह बाबा का जादू अब भी दर्शकों पर असर करत ...और पढ़ें

    30 दिन बाद भी घूम रही मंजुलिका की आत्मा (Photo Credit- Instagram)
    30 दिन बाद भी घूम रही मंजुलिका की आत्मा (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. 30 दिन बाद भी घूम रही मंजुलिका की आत्मा
    2. एक महीने बाद 300 करोड़ से है इतना दूर
    3. पुष्पा 2 के बाद कायम कर पाएगी कमाई की सिलसिला?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bhool Bhulaiya Box Office Collection day 30:  कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' और अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' एक साथ 1 नवंबर को थिएटर में उतारी गई थीं। मल्टीस्टारर फिल्म सिंघम अगेन के सामने एक्टर की फिल्म के लंबे समय तक टिक पाने की उम्मीद किसी को नहीं थी। लेकिन लगता है मंजुलिका की ताकत ने मूवी ऐसी ताकत दी की महीने भर पुरानी मूवी ने पैसे कमाने में बड़ी बड़ी हिट्स को पछाड़ दिया है।

    कार्तिक आर्यन ने आधे बॉलीवुड को दी कांटे की टक्कर

    'भूल भुलैया 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 35.5 करोड़ की ओपनिंग ली थी वहीं सिंघम अगेन ने 43.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। शुरुआती दिनों में अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म सिंघम अगने का मुकाबला नहीं कर पाएगी। हालांकि इसने अजय देवगन की सिंघम को धूल चटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

    Photo Credit- Instagram

    अब कार्तिक की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 30 दिन पूरे हो चुके हैं आइए जानते हैं अब तक का कुल कलेक्शन।

    ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 29: हे हरि राम ये क्या हुआ? गिरने के बाद फिर उठी मंजुलिका, कमाई में आया उछाल

    30वें दिन किया इतना कारोबार

    सबसे पहले आपको बता दें कि कार्तिक की फिल्म ने 30वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.9 करोड़ रुपये कमाए हैं। सैकनलिक की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का टोटल कलेक्शन 255.40 करोड़ रुपये हो गया है।

    Photo Credit- Instagram

    इसके अलावा वर्ल्डवाइड 'भूल भुलैया 3' 408.52 करोड़ के पास पहुंच गई है। आने वाले दिनों में अगर फिल्म ऐसी ही कमाई करे तो 500 का आंकड़ा भी क्रॉस हो सकता है।

    'भूल भुलैया 3' के बारे में....

    बात करें फिल्म की कहानी की तो मेकर्स इसकी कहानी को नए तरीके सामने रखने की कोशिश की है। फिल्म में विद्या बालन की वापसी ने इसे पुश देने का काम किया था। इस बार मूवी में एक नहीं दो मंजुलिका दिखाईं हैं जो राज गद्दी के कई गलत फैसले लेती हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    माधुरी दीक्षित चुड़ैल में देखना फैंस के लिए किसी काफी मजेदार था। बॉक्स ऑफिस पर पिछले दिनों कई फिल्में रिलीज हुई लेकिन कोई भी 'भूल भुलैया 3' के रास्ते ब्लॉक नहीं कर पाई।

    ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Advance Booking Day 1: 'पुष्पा राज' के आने की मिल गई आहट, पहले दिन ही बेच डाले 7.8 करोड़ टिकट