विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिंघम की रिलीज डेट पर मंडरा रहे संकट के बादल? Kartik Aaryan ने की रोहित शेट्टी से बात

Published: Tue, 17 Sep 2024 02:01 PM (IST)

कार्तिक लंबे समय से भूल भुलैया 3 को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से ...और पढ़ें

कार्तिक आर्यन ने की रोहित शेट्टी से बात
कार्तिक आर्यन ने की रोहित शेट्टी से बात

HighLights

  1. 1 नवंबर को रिलीज होगी भूल भुलैया 3
  2. पर्दे पर होगा सिंघम अगेन से क्लैश
  3. 'रुह बाबा' के रोल में लौटेंगे कार्तिक

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। एक एक्टर, डायरेक्टर और उसके पीछे की पूरी टीम बड़ी मेहनत के साथ कोई फिल्म तैयार करती है। ऐसे में अगर सही समय और सही तरीके से फिल्म दर्शकों के सामने ना आए तो इसे काफी नुकसान भी उठाना पड़ता है। पिछले दिनों कई ऐसी फिल्मों के बारे में सुनने को मिला जिन्होंने क्लैश की वजह से अपनी रिलीज डेट आगे पीछे की, पुष्पा 2:द रूल इसी का एक उदाहरण है।

इसके अलावा पिछले दिनों 15 अगस्त पर स्त्री 2 के साथ अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा रिलीज हुईं लेकिन स्त्री की आंधी में सब उड़ गए। एक अच्छी स्टोरीलाइन क्लैश की वजह से मिस हो गई। शायद अगर ये फिल्में कुछ समय के अंतराल पर रिलीज होतीं तो उन्हें ज्यादा दर्शक मिलते।

होने वाला है दो बड़ी फिल्मों का क्लैश

वहीं आने वाले समय में दर्शकों को फिल्मी पर्दे पर दो अन्य भिड़ंत देखने को मिलेंगी। इस साल दीवाली पर दो बड़ी फिल्में कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 और अजय देवगन की सिंघम अगेन रिलीज होने वाली है। दोनों ही फेंचाइजी फिल्म हैं और इन्हें देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों तक खींचे चले आएंगे। दोनों बड़ी फिल्में हैं और दोनों के पास बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई करने का मौका है लेकिन कहीं कहीं क्लैश का असर अगली फिल्म पर पड़ सकता है। अब ऐसा लगता है जैसे कार्तिक आर्यन भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के टकराव को टालने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'मैं अजय देवगन से क्यों बात करूं?' Singham Again से क्लैश पर 'भूल भुलैया 3' के डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

कार्तिक आर्यन ने किया फोन

विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो के ट्रेलर लॉन्च के समय भूल भुलैया 3 की टीम ने दोबारा पुष्टि की थी कि उनकी फिल्म दिवाली पर यानी 1 नवंबर को रिलीज होगी। वहीं सिंघम अगेन को भी इसी दिन रिलीज होना है। अब खबर आ रही है कि कार्तिक ने रोहित शेट्टी से सिंघम अगेन की रिलीज डेट बदलने का अनुरोध किया है।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक ने टकराव पर चर्चा करने के लिए रोहित को फोन किया था। हालांकि शेट्टी और अजय देवगन अभी भी इस पर विचार कर रहे हैं। अगर सहमति बनती है तो हो सकता है कि आने वाले समय में दर्शकों को सिंघम अगेन की नई रिलीज डेट जानने को मिले।

यह भी पढ़ें: भूल भुलैया 3 के साथ सिनेमाघरों में होगा महाक्लैश, जल्द आएगा विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो का सीक्वल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।