Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhool Bhulaiyaa 3 के 'छोटा पंडित' को लेकर खड़ा हुआ विवाद, ट्रोलिंग के बाद मांगनी पड़ गई माफी; जानें माजरा

    Updated: Fri, 01 Nov 2024 08:08 PM (IST)

    Bhool Bhulaiyaa 3 के छोटे पंडित राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों चर्चा में हैं। एक लेटेस्ट वीडियो के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया ...और पढ़ें

    राजपाल यादव ने वीडियो शेयर कर फैंस से मांगी माफी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    राजपाल यादव ने वीडियो शेयर कर फैंस से मांगी माफी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. विवादों में फंस गए थे राजपाल यादव
    2. वीडियो शेयर कर मांगनी पड़ गई माफी
    3. भूल भुलैया 3 में फिर से बने हैं छोटा पंडित

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपावली का पर्व रोशनी का त्योहार है। इस पर्व को मनाने के लिए लोग पटाखे छुड़ाते हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने फैंस से निवेदन करते हैं कि वे दीपावली के दिन पटाखे न छुड़ाएं, क्योंकि इसकी वजह से जानवरों को तकलीफ होती है। भूल भुलैया 3 के छोटे पंडित राजपाल यादव भी कुछ ऐसा ही कर रहे थे।

    27 अक्टूबर को राजपाल यादव ने एक वीडियो के जरिए फैंस से आग्रह किया था कि वह दीपावली के दिन पटाखे जलाने से बचे। उनका कहना था कि पटाखों की आवाज से जानवर डर जाते हैं और दीपावली का त्योहार बिना पटाखों से भी सेलिब्रेट किया जा सकता है। इस वीडियो के बाद से ही राजपाल यादव को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा था। विवाद बढ़ने के बाद अभिनेता ने पहले वीडियो डिलीट किया और नए वीडियो के साथ फैंस से माफी मांगी।

    राजपाल यादव ने मांगी माफी

    राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नया वीडियो शेयर किया है और फैंस का दिल दुखाने के लिए माफी मांगी है। अभिनेता ने क्लिप में कहा, "अभी दो दिन पहले मेरे सोशल मीडिया से एक वीडियो डाला गया था जिसको मैंने तुरंत ही हटवा दिया था। इस वीडियो से देश दुनिया में किसी को भी आहत हुई है तो मैं दिल से माफी मांगता हूं और दीपावली खुशियों से मनाएं। अच्छे रहे।"

    यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav Birthday: एक्टिंग से पहले कपड़े सिलते थे 'छोटा पंडित', फैन फॉलोइंग देख हैरान हो गए थे मनोज बाजपेयी-रवीना टंडन

    View this post on Instagram

    A post shared by Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial)

    वीडियो को शेयर करते हुए राजपाल यादव ने कैप्शन में लिखा, "मैं दिल से माफ़ी मांगता हूं। मेरा मकसद दिवाली की खुशियों को कम करना नहीं था। दीवाली हमारे लिए खुशियों और रोशनी का पर्व है और इसे सबके लिए खूबसूरत बनाना ही हमारा असली त्योहार है। आप सबको ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार, चलिए मिलकर इस दिवाली को खास बनाते हैं।"

    Rajpal Yadav

    खबरें और भी

    Rajpal Yadav- Instagram

    भूल भुलैया 3 में मचा रहे बवाल

    राजपाल यादव इस वक्त भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) को लेकर चर्चा में हैं। फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में भी वह छोटा पंडित बनकर ऑडियंस को हंसा रहे हैं। अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म आज (1 नवंबर) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में मंजुलिका विद्या बालन की वापसी हुई है और कार्तिक आर्यन के साथ लीड रोल में तृप्ति डिमरी हैं। इसके अलावा माधुरी दीक्षित की भी अहम भूमिका है।

    यब भी पढ़ें- Rajpal Yadav: जब पत्नी के सामने सुबह पांच बजे राजपाल ने पकड़े थे अपने कान...