विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन-Madhuri Dixit को भी नहीं पता है फिल्म की एंडिंग? बताया क्या है क्लाइमैक्स

Published: Sat, 12 Oct 2024 01:32 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2024 01:38 PM (IST)

भूल भुलैया 3 का ऑडियंस ने जब से यूट्यूब पर ट्रेलर देखा है तब से ही फिल्म को लेकर उनकी ...और पढ़ें

भूल भुलैया 3 के क्लाइमैक्स पर खुलासा/ फोटो- Instagram
भूल भुलैया 3 के क्लाइमैक्स पर खुलासा/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. भूल भुलैया 3 के मेकर्स का फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज
  2. सिंघम अगेन के साथ टक्कर लेगी भूल भुलैया 3
  3. दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भूल भुलैया 3 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। कार्तिक आर्यन एक बार फिर से जहां 'रूह बाबा' बनकर लौट रहे हैं, वहीं विद्या बालन को दोबारा मंजुलिका बनकर अपनी हवेली को बचाती हुई दिखाई देंगी। हालांकि, जिस तरह से ट्रेलर में दर्शाया गया है, इस बार एक नहीं, बल्कि दो-दो मंजुलिका 'रूह बाबा' की नाक में दम करने वाली हैं।

इस फिल्म का दो दिन पहले मेकर्स ने रिलीज किया है। जिसे अब तक 5 करोड़ 50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये अब तक किसी भी फिल्म के ट्रेलर से सबसे ज्यादा है। अब भी ये ट्रेलर Youtube पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। अब हाल ही में फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने फिल्म के क्लाइमैक्स के लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसके बारे में इससे पहले फिल्म की स्टारकास्ट को भी भनक नहीं थी।

फिल्म के लिए शूट किए दो अलग क्लाइमैक्स

अनीस बज्मी ने हाल ही में भूल भुलैया के दो क्लाइमैक्स शूट करने पर बातचीत की है। उन्होंने इंडिया टीवी को बताया, "लोग शॉक्ड हो गए थे, वो ऐसे थे ओह माय गॉड। हमने एक अच्छी और खूबसूरती मूवी दर्शकों के लिए बनाने की कोशिश की है। इस बात को हमने सुनिश्चित किया कि हम दो क्लाइमैक्स शूट करें, जिसके बारे में प्रोडक्शन को भी नहीं पता कि मैं उनमें से कौन सा क्लाइमैक्स फिल्म में यूज करूंगा।

यह भी पढ़ें: 'मंजुलिका' के सामने निकली 'रुह बाबा' की हेकड़ी, रेलवे प्लेटफॉर्म पर Vidya Balan ने दबाई कार्तिक आर्यन की गर्दन

सिर्फ मुझे और टीम के तीन सदस्यों को ही पता है कि फिल्म की सही एंडिंग क्या है। हमने शुरुआत में फ़ाइनल क्लाइमैक्स शूट कर लिया था, लेकिन मैंने दोबारा टीम को बुलाया और बोला कि मुझे मजा नहीं आ रहा है, फिर से करेंगे। टीम ने भी ये सोचा कि क्या ये जरूरी है, लेकिन सच बताऊं तो ये सिर्फ उनसे फिल्म की सही एंडिंग छुपाने के लिए था"।

kartik aryan instagram

कार्तिक आर्यन इंस्टाग्राम 

स्टारकास्ट को नहीं दिए थे स्क्रिप्ट के 15 पेज

निर्देशक अनीस बज्मी ने अपने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्होंने एक्टर्स को स्क्रिप्ट के लास्ट 15 पेज नहीं दिए थे, क्योंकि वह दर्शकों के साथ-साथ एक्टर्स के लिए भी एक मिस्ट्री भरा माहौल बनाना चाहते थे। जब वह अपनी फिल्म के दोनों क्लाइमैक्स को शूट कर रहे थे, तो सेट पर केवल लिमिटेड लोग ही मौजूद थे।

भूल भुलैया 3 के निर्देशन में आगे ये भी बताया कि फिल्म की स्टारकास्ट तृप्ति डिमरी से लेकर कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन सहित स्टारकास्ट ने मूवी को केवल प्री-क्लाइमेक्स तक ही फिल्म देखी है। निर्देशक की बात से ये साफ जाहिर है कि फिल्म का जो ट्रेलर दिखाया गया है, उससे बहुत बड़ा सरप्राइज दर्शकों को थिएटर में मिलने वाला है। ये फिल्म दीवाली के मौके पर सिंघम अगेन से टक्कर लेगी।

यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 में कैमियो करने पर Akshay Kumar ने तोड़ी चुप्पी, रिलीज से पहले फैंस को दिया बड़ा झटका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।