विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'Netflix कौन चालू किया रे,' Bhool Bhulaiyaa 3 के ये मजेदार डायलॉग्स हंसी से कर देंगे लोटपोट

Published: Wed, 09 Oct 2024 04:13 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2024 04:15 PM (IST)

निर्देशक अनीज बज्मी की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 3 का धमाकेदार ट्रेलर (Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer) रिलीज कर दिया ...और पढ़ें

भूल भुलैया 3 के मजेदार डायलॉग्स की लिस्ट (Photo Credit-Jagran)
भूल भुलैया 3 के मजेदार डायलॉग्स की लिस्ट (Photo Credit-Jagran)

HighLights

  1. रिलीज हो गया भूल भुलैया 3 का ट्रेलर
  2. मजेदार डायलॉग्स सुन आ जाएगा मजा
  3. कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंघम अगेन के बाद कार्तिक आर्यन (Katrik Aaryan) की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer) का शानदार ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स की तरफ से जयपुर के राज मंदिर सिनेमा में इस मूवी का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। चंद घंटों में भूल भुलैया 3 के इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर बड़ा बज क्रिएट कर लिया है, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट मूवी के लिए काफी बढ़ गई है।

निर्देशक अनीस बज्मी की इस फिल्म के ट्रेलर में ध्यान देने वाली बात अगर कुछ है तो तो वो मूवी में मौजूद मजेदार डायलॉग्स हैं, जिनको सुनकर आपकी हंसी निकल जाएगी। 

भूल भुलैया 3 के मजेदार डायलॉग्स 

हॉरर कॉमेडी लीग की मूवी के आधार पर 2 साल पहले भूल भुलैया 2 ने भी दर्शकों का बखूबी मनोरंजन किया था। अब इस फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट आने वाला है, जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो गया। तो इस मामले पर चर्चा होनी तो बनती है। खासतौर पर भूल भुलैया 3 के ट्रेलर में दिखाए उन संवादों के बारे में जो कॉमेडी पंच लाइन्स से भरे हुए हैं। आइए एक नजर इन डायलॉग्स पर डालते हैं- 

ये भी पढ़ें- साईं बाबा के आगे हाथ जोड़े दिखे Kartik Aaryan, क्यों भड़क उठे यूजर्स, जानिए क्या है पूरा मामला?

नेटफ्लिक्स कौन चालू किया रे साला... संजय मिश्रा

बेवकूफ है दुनिया जो इन भूतों से डरती है, इन भूतियों का तो फायदा उठाना चाहिए... कार्तिक आर्यन

मैं आत्माओं से बात नहीं करता, आत्माएं मेरे अंदर आ भी जाती हैं... कार्तिक

आमी महाराज, ये हमारा अंगरक्षक... विजय राज

मंजू आईएम कमिंग फॉर यू... कार्तिक

यही सोच रहा है न कि हम दोनों में से मंजुलिका कौन है... माधुरी दीक्षित/विद्या बालन

ये वो कुछ चुनिंदा संवाद हैं, जो भूल भुलैया 3 को एक प्रोपर हॉरर कॉमेडी एंटरटेनर बनाने का दमखम रखते हैं। 

दिवाली पर आ रही है मंजुलिका

भूल भुलैया की मंजुलिका की वापसी इस दिवाली पर हो रही है। भूल भुलैया 3 के ट्रेलर को देखने के बाद हर कोई इसकी रिलीज के लिए बेताब हो गया है। बता दें कि 1 नवंबर को भूल भुलैया 3 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, राजपाल यादव, विजय राज और संजय मिश्रा ने अहम भूमिकाओं का अदा किया है।

ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: मंजुलिका के भेष में Madhuri Dixit ने दिया सरप्राइज, हॉरर और कॉमेडी का है जबरदस्त मेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।