Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhooth Bangla से तब्बू के सीन्स पर अक्षय कुमार ने चलवाई कैंची? निर्देशक प्रियदर्शन ने बताई पूरी सच्चाई

    Updated: Sat, 02 May 2026 12:22 PM (IST)

    पिछले कुछ दिनों से यह खबरें वायरल हो रही थी कि अक्षय कुमार ने 'भूत बंगला' से तब्बू के सीन्स कटवा दिए हैं, जिससे एक्ट्रेस काफी नाराज है। अब इन खबरों पर ...और पढ़ें

    भूत बंगला की वजह से अक्षय से नाराज हुईं तब्बू/ फोटो- Instagram

    भूत बंगला की वजह से अक्षय से नाराज हुईं तब्बू/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर लगातार गर्दा उड़ा रही है। 120 करोड़ का बजट रिकवर करने के बाद, अब यह फिल्म वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) की नाक में दम कर रही है।

    हालांकि, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ये खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं कि तब्बू 'भूत बंगला' में अपना रोल काटे जाने की वजह से मेकर्स से काफी खफा हैं। इन सभी दावों पर अब हाल ही में 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) के निर्देशक प्रियदर्शन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और पूरी सच्चाई बताई

    प्रियदर्शन ने तब्बू की नाराजगी की खबरों पर दिया जवाब

    पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में निर्देशक प्रियदर्शन ने उन अफवाहों पर बात की, जिनमें कहा जा रहा था कि 'भूत बंगला' की एडिटिंग के दौरान तब्बू के कई सीन्स कट किए गए थे, जिससे एक्ट्रेस काफी नाराज हैं। इस वजह से अक्षय और तब्बू की दोस्ती में दरार की खबरों ने भी खूब जोर पकड़ा था। अब इन सभी अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए प्रियदर्शन ने कहा,

    "मुझे नहीं पता कि क्यों और कौन इस तरह की नेगेटिव खबरें फैला रहा है। मैं 'भूत बंगला' का डायरेक्टर हूं और यह निर्णय मैं लूंगा कि फिल्म में क्या रखना है और क्या नहीं। इस फिल्म को बड़ी सफलता मिली है, लेकिन फिर भी कुछ लोग नेगेटिविटी फैला रहे हैं। तब्बू बिल्कुल भी नाराज नहीं हैं। मैंने उनके साथ 8 फिल्में की हैं, अगर वह गुस्सा होतीं, तो मुझे जरूर बोलतीं। उन्होंने फिल्म के लिए जितना भी शूट किया है, वह उससे खुश हैं।"

    bhooth bangla akshay kumar-tabu  (2)

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: हॉलीडे पर दोगुनी हुई 'भूत बंगला' की दहशत, विदेशी बाजार में छप्परफाड़ कमाई

    'अक्षय एडिटिंग में कोई दखल नहीं देते'

    कई रूमर्स ये भी उड़े थे कि अक्षय कुमार के कहने पर ही तब्बू की भूमिका फिल्म में कम की गई है, ताकि 'खिलाड़ी' का स्क्रीनटाइम बढ़ाया जा सके। इसका जवाब देते हुए प्रियदर्शन ने कहा, "अक्षय ने मुझसे फिल्म का कोई भी हिस्सा एडिट करने के लिए नहीं कहा है और ना ही वो कभी ऐसा करता है। मैं अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ करता हूं और हर एक्टर ने रिलीज से पहले आकर यह फिल्म देखी है। जो भी लोग यह नेगेटिव रूमर्स फैला रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए।"

    खबरें और भी

    Bhooth bangla worldwide collection day 4

    आपको बता दें कि 'भूत बंगला' से पहले तब्बू ने निर्देशक प्रियदर्शन के साथ 'कालापानी', 'विरासत', 'हेरा फेरी' और 'स्नेगिथिये' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया था।

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' की दहशत बरकरार, शुक्रवार को Horror Comedy पर हुई धनवर्षा