Bhooth Bangla की खुल गई एडवांस बुकिंग, इन 4 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ Akshay Kumar लिख पाएंगे नया इतिहास?
जिस पल का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, वह आ चुका है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'भूत बंगला' की एडवांस बुकिंग शुरू करने की घोषणा मेकर्स ने कर ...और पढ़ें
-1776153732853_m.webp)
भूत बंगला की एडवांस बुकिंग हुई शुरू/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर दर्शकों के बीच एक लंबे समय से एक्साइटमेंट बनी हुई थी। इस उत्सुकता की दो बड़ी वजहें थीं- पहला, लंबे समय के बाद अक्षय और निर्देशक प्रियदर्शन का कोलाब्रेशन और दूसरा, फिल्म का धमाकेदार टीजर व ट्रेलर, जो लोगों को 'भूल भुलैया' के आइकॉनिक दौर की याद दिला रहा था।
अब लंबे इंतजार के बाद, इस हॉरर-कॉमेडी ड्रामा फिल्म की एडवांस बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है, जिसकी घोषणा हाल ही में 'खिलाड़ी कुमार' ने की है। हालांकि, अ सवाल यह है कि क्या अक्षय कुमार प्री-सेल्स में बेस्ट बिजनेस करने वाली अपनी ही 4 बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे या नहीं?
'भूत बंगला' की खुल गई है टिकट विंडो
मंगलवार को अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की एडवांस बुकिंग ओपन होने को लेकर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट के साथ खिलाड़ी कुमार ने कैप्शन में लिखा, "हंसी, अफरा-तफरी और रोंगटे खड़े करने वाली दुनिया आपका इंतजार कर रही है। अब भूत बंगला में आपकी एंट्री शुरू हो रही है।"
यह भी पढ़ें- '30 साल के करियर में...' Akshay Kumar ने 'नागिन 7' में कर दी ये गलती, अब हो रहे ट्रोल

एडवांस बुकिंग शुरू होने की जानकारी के साथ-साथ अक्षय ने यह भी बताया कि ब्लॉकबस्टर मूवी 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) की तरह ही 'भूत बंगला' का भी 16 अप्रैल को पेड प्रीव्यू रखा गया है, जो रात 9 बजे से शुरू होगा। फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन होने से फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और कमेंट सेक्शन में स्क्रीनशॉट शेयर कर बता रहे हैं कि उन्होंने 'फर्स्ट डे-फर्स्ट शो' के लिए टिकट बुक कर ली है।
खबरें और भी
क्या अपनी ही इन 4 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ेंगे अक्षय?
अक्षय कुमार की हालिया कई फिल्में ऐसी रही हैं, जिन्होंने एडवांस बुकिंग के जरिए प्री-सेल्स में काफी तगड़ा बिजनेस किया है। 'भूत बंगला' के सामने इन टॉप 4 फिल्मों की एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती होगी:
- हाउसफुल 5 : इस कॉमेडी मल्टीस्टारर ने रिलीज से पहले ही 13.95 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया था।
- जॉली एलएलबी 3: इस फिल्म ने कुल 6.37 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कमाई की थी।
- स्काई फोर्स: एरियल एक्शन फिल्म ने प्री-सेल्स से 5.42 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
- केसरी चैप्टर 2 : इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ रुपये तक कमा लिए थे।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रियदर्शन और अक्षय की हिट जोड़ी 'भूत बंगला' के जरिए एडवांस बुकिंग के मामले में इन सभी फिल्मों से आगे निकल पाती है या नहीं।

'भूत बंगला' की स्टार कास्ट की बात करें तो मूवी में अक्षय कुमार और राजपाल यादव की हिट जोड़ी के अलावा परेश रावल, तब्बू और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 16 अप्रैल को पेड प्रीव्यू के बाद, यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में ऑफिशियली रिलीज होगी।