Bhooth Bangla के नए गाने में 'भूतों की वैरायटी' लेकर आए अक्षय कुमार, पुराना अंदाज देख खिल उठे फैंस के चेहरे
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' का पहला गाना 'राम जी आके भला करेंगे' रिलीज हो गया है। 16 साल बाद प्रियदर्शन के साथ अक्षय की वापसी फैंस को उत्सा ...और पढ़ें
-1772094672127_m.webp)
अक्षय कुमार का नया गाना रिलीज (फोटो-इंस्टाग्राम)
HighLights
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का पहला गाना हुआ रिलीज
16 साल बाद प्रियदर्शन संग अक्षय की वापसी
गाने में अक्षय का पुराना अंदाज देख प्रशंसक हुए खुश
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर बेहद निराशाजनक रहा और वो कुछ खास कर नहीं पाए। वहीं अब अक्षय कुमार हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे उनको और उनके फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।
16 साल बाद प्रियदर्शन के साथ करेंगे वापसी
फिलहाल मूवी का पहला गाना रिलीज हो चुका है और ऐसा लग रहा है कि अक्षय कुमार की भूत बंगला धांसू फिल्म होने वाली है। यह फिल्म अक्षय कुमार के प्रशंसकों के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इसके साथ प्रियदर्शन 16 साल बाद अक्की के साथ नजर आएंगे। पिछले 26 सालों में इस जोड़ी ने 6 फिल्मों में काम किया। इनमें से ज्यादातर कल्ट फिल्में थीं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि भूत बंगला इस लिस्ट में अगली बॉक्स ऑफिस हिट रहेगी।
-1772103468713.jpg)
यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla का काउंटडाउन हो गया शुरू, Akshay Kumar का नया लुक आया सामने
गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है गाना
इसके नए गाने का वाइब ओजी भूल भुलैया टाइटल ट्रैक जैसा ही है। भूल भुलैया गाना जिसे आमतौर पर 'हरे राम हरे राम हरे कृष्णा हरे राम' के नाम से जाना जाता था मजेदार गाना था और अब भूत बंगला का टाइटल ट्रैक राम जी भला करेंगे भी प्रीतम ने कंपोज किया है। गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं और अरमान मलिक और आरवन ने इसे गाया है। इसका रैप मेलो डी ने लिखा और गाया है। इस गाने की कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की है।
इस गाने को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, "वॉल्यूम बढ़ाओ बंगले से पहला गाना आ चुका है...और इस गाने का भूत सब पे चढ़ेगा! #RamJiAakeBalaKarenge, गाना रिलीज हो चुका है।"
View this post on Instagram
फैंस ने जाहिर की एक्साइटमेंट
वहीं फैंस इस बात से खुश हैं कि उनका ओजी एक्टर उसी स्टाइल के साथ वापस आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, “क्या मुझे या किसी और को भी इस गाने में 2006 वाली फिल्म के अक्षय कुमार की याद आ रही है? वही चेहरे के हाव-भाव, वही बैकग्राउंड डांसर के साथ मस्ती, वही वाइब... भूत बंगला के लिए उत्साह बढ़ गया है।” दूसरे ने लिखा- ये टीजर फायर है। यू आर किलिंग इट"
फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, परेश रावल, जिशु यू सेनगुप्ता, मनोज जोशी और राजपाल यादव भी हैं। भूत बांग्ला 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।