Bhooth Bangla Trailer: असरानी संग राजपाल-परेश के ठहाके; जबरा है भूत बंगला का ट्रेलर, लौट आए OG अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यकीन मानिए ये ट्रेलर देखकर ही आपके चेहरे पर हंसी आ जाएगी। ...और पढ़ें

'भूत बंगला' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ये लीजिए, जो कहा था वो हो भी गया है। इंतजार की घड़ियां खत्म करते हुए आखिरकार भूत बंगला का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इस बार अक्षय कुमार अपने उसी अंदाज में लौटे हैं, जिसके लिए दर्शकों ने सालों इंतजार किया है।
धमाकेदार है ट्रेलर
चार्ट-बस्टर गाने, दिलचस्प पोस्टर और एक प्रॉमिसिंग टीजर के बाद अब आखिरकार मेकर्स ने आखिरकार 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यकीन मानिए ट्रेलर इतना शानदार है कि आप वापस से उसी ऐरा में चले जाएंगे जिसके लिए अक्षय कुमार इतने मशहूर हैं। हंसी, खौफ, जबरदस्त डायलॉग्स और शानदार कहानी के साथ सजा भूत बंगला का ट्रेलर फुल-ऑन एंटरटेनमेंट से भरपूर है।
इस ट्रेलर ने यह साबित किया है कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की इस क्लासिक कल्ट कॉमेडी का इंतजार करना बिल्कुल वसूल रहा। वहीं ट्रेलर में अक्षय के आइकोनिक डायलॉग और हंसी से लेकर राजपाल का वही अंदाज दिखेगा। दिलचस्प यह है कि प्रियदर्शन ने अपनी कुछ पुरानी और कल्ट फिल्मों के डायलॉग्स-सीन्स को रीक्रिएट किया है।
यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla के डायरेक्टर ने बॉलीवुड हीरोज पर कसा तंज, बोले- 'एक्टर्स की मनमानी की वजह से मेकर्स...'
असरानी के साथ छा गए राजपाल-परेश
इस ट्रेलर की शुरूआत होती है एक हवेली से जिसे भूत बंगला कहा जाता है। इस बंगले में कोई शादी नहीं कर सकता है, अगर किसी ने इस बंगले में शादी की तो वही भूत वधूसुर फिर से आ जाएगा। अब इस बंगले में अक्षय कुमार आते हैं यहीं उनकी मुलाकात असरानी (Asrani) से होती है और यहीं मिलते हैं उन्हें राजपाल यादव।
खबरें और भी
इसी बीच ट्रेलर में वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) भी नजर आती हैं, जिन्होंने अक्षय की लव इंट्रस्ट का रोल प्ले किया है। ट्रेलर में खास सरप्राइज दिया है तब्बू ने। हालांकि तब्बू (Tabu) का किरदार खास साफ नहीं हुआ है। लेकिन हां तब्बू के कैरेक्टर में कुछ जरूर छिपा है। मिथिला पालकर (Mithila Palkar) की झलक भी इस ट्रेलर में नजर आई है।
14 साल बाद आई अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी
आपको बता दें कि, इस ट्रेलर के साथ अक्षय कुमार और प्रियदर्शन (Priyadarshan) की जोड़ी करीब 14 साल बाद लौटी है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से हमें हंसाया है, और इस बार वो एक और एंटरटेनर के साथ फिर से वापस आ गए हैं।
अक्षय कुमार अपनी उसी पुरानी फॉर्म में वापस आ गए हैं जिसमें वो सबसे माहिर हैं। अक्षय कुमार, परेश रावल (Paresh Rawa) और राजपाल यादव (Rajpal Yadav) की 'गोल्डन तिकड़ी' के साथ असरानी के कॉमेडी के तड़के ने इस ट्रेलर से सबका दिल जीत लिया है और खूब हंसाया भी है।
केप ऑफ गुड फिल्म्स बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी भूत बंगला (Bhooth Bangla Trailer) में कई स्टार्स दिखने वाले हैं। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार (Akshay Kumar), शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म के 'एडवांस पेड प्रिव्यूज' 16 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे से सिनेमाघरों में शुरू होंगे और इसी के साथ ही यह फिल्म रिलीज हो जाएगी।