विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra की फैन हैं Bhumi Pednekar, मामी फिल्म फेस्टिवल में शेयर किया पीसी संग पहली मुलाकात का किस्सा

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 30 Oct 2023 10:59 PM (IST)

Bhumi Pednekar And Priyanka Chopra मामी फिल्म फेस्टिवल (MAMI Film Festival) के दूसरे दिन भूमि पेडनेकर ने देसी गर्ल प्रियंका ...और पढ़ें

भूमि पेडनेकर और प्रियंका चोपड़ा (Photo Instagram)
भूमि पेडनेकर और प्रियंका चोपड़ा (Photo Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bhumi Pednekar And Priyanka Chopra: बॉलीवुड और हॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने देश और अपने शहर मुंबई में है। प्रियंका मामी फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए इंडिया पहुंची है। पिछले दो दिनों से लगातार एक्ट्रेस इस फेस्टिवल में नजर आ रही हैं।

इस फेस्टिवल के दूसरे दिन पीसी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) संग खूब बातचीत की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान भूमि ने पीसी संग अपनी पहली पहली मुलाकात का किस्सा भी साझा किया।


यह भी पढ़ें- प्रियंका की बहन के इस टैलेंट के बारे में नहीं जानते होंगे आप, बार-बार देखा जा रहा Mannara Chopra का ये वीडियो

भूमि ने सुनाया प्रियंका संग पहली मुलाकात का किस्सा

मामी फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन भूमि पेडनेकर ने देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने तारीफ की और अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि, वह पहली बार प्रियंका से अपने स्कूल के दिनों में मिली थीं। एक्ट्रेस ने कहा, मैं और प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा एक ही स्कूल में पढ़ते थे और उस स्कूल के एनवल फंक्शन के दौरान प्रियंका स्पेशल गेस्ट के रूप में पहुंची थी।

उस वक्त मैं स्टेज पर परफॉर्म कर रही थी, लेकिन मेरा सारा ध्यान पूरे परफॉर्मेंस के दौरान सिर्फ प्रियंका पर ही था। मैं उन्हें ही देख रही थी क्योंकि वह ऐसा समय था, जब मैं एक पल के लिए भी अपनी आंखें उनकी तरफ से हटाना सही नहीं समझ रही थी। मैं बस उस पल को कैद कर के रख लेना चाहती थी। आगे एक्ट्रेस ने कहा कि, उस वक्त प्रियंका ने मुझे पीछे मुड़ कर देखा, जो मेरे लिए काफी यादगार बन गया था।

प्रियंका चोपड़ा का देसी लुक

जियो मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 में पीसी पहले दिन जहां ऑफ व्हाइट ड्रेस में अपना ग्लैमरस बिखरती दिखाई दी थी।

यह भी पढ़ें- 'मेरा घमंड मेरे सपनों के सामने नहीं आता है', Priyanka Chopra की सफलता के ये हैं तीन मंत्र

तो वहीं दूसरे दिन अपने देसी अंदाज में नजर आई। प्रियंका व्हाइट कलर की प्रिंटेड साड़ी पहने रेड कार्पेट में पहुंची थी। अपने लुक को र खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने बालों को खुला रखा और गले में नेकलेस कैरी किया था।