Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर की लेटेस्ट तस्वीरें उड़ा देंगी आपके होश, तस्वीर देख यूजर्स बोले- क्या खूबसूरती है

    By Jagran NewsEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 15 Nov 2022 10:00 AM (IST)

    Bhumi Pednekar बॉलीवुड अदाकारा भूमि पेडनेकर ने इंडस्ट्री में लंबा सफर तय कर लिया है। एक्ट्रेस को फिल्म इंडस्ट्री में 6-7 साल पूरे हो चुके हैं और इतने ...और पढ़ें

    File Photo of Bhumi Pednekar. Photo Credit: Bhumi Pednekar Instagram
    File Photo of Bhumi Pednekar. Photo Credit: Bhumi Pednekar Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। हसीन अदाकारा भूमि पेडणेकर लाखों दिलों की धड़कन हैं। एक्टिंग के साथ अपने ग्लैमरस लुक के लिए भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। पहली फिल्म से लेकर अब तक उन्होंने अपने लुक्स में काफी एक्सपेरिमेंट किए हैं, जो लोगों को पसंद भी आया है। सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बोल लुक्स को साझा करती रहती हैं। इस बार भी भूमि ने लेटेस्ट लुक्स की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। यह तारीफ इसलिए भी हो रही है क्योंकि भूमि ने अपना मेकअप खुद से किया है।

    भूमि ने खुद किया अपना मेकअप

    चाहे कोई भी एक्टर हो या एक्ट्रेस, आउटडोर शूटिंग के लिए प्रोफेशनल मेकअप करना ही होता है। इसके लिए प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट होते हैं, जो एक्टर्स की खूबसूरती को बखूबी बाहर लेकर आते हैं। लेकिन भूमि ने अपने टैलेंट का भरपूर फायदा उठाते हुए इस शूट में अपनी स्किल्स को सबके सामने रखा। भूमि ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें यह भी बताया है कि उन्होंने अपना मेकअप खुद किया है।

    भूमि ने इन तस्वीरों में आइस ब्लू कलर की चमचमाती ड्रेस पहनी है। एक्ट्रेस की इंडियन ड्रेस को मॉर्डन लुक भी दिया गया है। टाइट फिटिंग फिगर एक्ट्रेस अपने बॉडी शेप को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस ड्रेस में वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं।

    इस तरह किया खुद का मेकअप

    भूमि ने ब्राउन कलर की ग्लौसी लिपस्टिक लगाई है जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आंखों पर विंग्ड आईलाइनर लगाया है। आंखों के मेकअप को कंप्लीट लुक देने के लिए भूमि में काजल का भी इस्तेमाल किया है। चेहरे के फीचर्स को उभारने के लिए ब्रॉंजर और हाइलाइटर का यूज किया है। ज्वेलरी के नाम पर हाथों में ब्रेसलेट और कानों में इयररिंग्स पहनी हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: The Vacc‌ine War: विवेक अग्निहोत्री ने आखिर क्यों रखा फिल्म का नाम 'द वैक्सीन वॉर'? बताया बड़ा कारण

    यह भी पढ़ें: Fatima Sana Shaikh: फातिमा सना शेख को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे, बताया बीमारी के कारण कैसी हो गई थी हालत