विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhakshak की शूटिंग के बाद Shah Rukh Khan ने Bhumi Pednekar को किया था फोन, एक्ट्रेस से कही थी ये बड़ी बात

Published: Tue, 06 Feb 2024 02:25 PM (IST)

Bhakshak एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने खुलासा किया है कि फिल्म भक्षक की शूटिंग के बाद शाह रुख खान ने उन्हें ...और पढ़ें

भूमि ने बताया- भक्षक के बाद क्यों शाह रुख ने किया था कॉल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
भूमि ने बताया- भक्षक के बाद क्यों शाह रुख ने किया था कॉल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. भक्षक के बाद शाह रुख ने भूमि को किया था कॉल
  2. शाह रुख ने भूमि को फोन कर कहा था धन्यवाद
  3. भूमि ने शाह रुख की तारीफों के बांधे पुल

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'दम लगा के हईशा', 'टॉइलेट' और 'बधाई दो' जैसी फिल्मों में अपनी काबिलियत का परिचय देने वालीं भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) एक बार फिर अलग अवतार में नजर आने वाली हैं। वह आगामी फिल्म 'भक्षक' में अनाथालय के काले सच का खुलासा करेंगी।

'भक्षक' का निर्देशन 'मरून' डायरेक्टर पुलकित ने किया है। सच्ची कहानी पर आधारित यह फिल्म शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई है। 'भक्षक' की रिलीज से पहले भूमि पेडनेकर ने शूटिंग से किंग खान के साथ एक किस्सा शेयर किया है।

शाह रुख ने क्यों था भूमि को फोन?

भूमि पेडनेकर ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि लखनऊ में 'भक्षक' की शूटिंग खत्म होने के तुरंत बाद शाह रुख खान ने एक्ट्रेस को फोन किया था। उन्होंने फोन पर एक्ट्रेस से क्या कहा, ये सुनकर एक्ट्रेस हैरान हो गई थीं। न्यूज 18 संग बातचीत में भूमि ने कहा- 

जिस दिन हमने फिल्म रैप-अप किया, मुझे याद है कि मैं डिनर कर रही थी और सोच रही थी 'ओह फिल्म पूरी हो गई।' एक गेट-टूगेदर पार्टी होने वाली थी और हम लखनऊ में थे। मेरे पा शाह रुख सर का फोन आया। आपको तो पता ही है कि वह कितने ग्रेसफुल इंसान हैं। उन्होंने मुझे बस कॉल किया और थैंक्यू कहा। मैंने कहा, अरे आप शाह रुख खान हैं। 

यह भी पढ़ें- 'किसी ने पीछे से...', Bhumi Pednekar के साथ 14 की उम्र में हुई छेड़छाड़, सालों बाद छलका एक्ट्रेस का दर्द

कब रिलीज हो रही है भूमि की भक्षक?

फिल्म 'भक्षक' में भूमि पेडनेकर रिपोर्टर वैशाली सिंह की भूमिका निभा रही हैं, जो अनाथालय में बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म का पर्दाफाश करती है। यह फिल्म थिएटर्स नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 9 फरवरी 2024 से स्ट्रीम होगी। फिल्म में संजय मिश्रा भी मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को काफी वाहवाही मिली थी।

इससे पहले भूमि पेडनेकर को फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में शहनाज गिल, कुशा कपिल और डॉली सिंह के साथ देखा गया था। यह फिल्म बड़े पर्दे पर कमाल दिखाने में असफल रही थी। 

यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर Bhumi Pednekar और समीक्षा पेडनेकर को देख कंफ्यूज पैपराजी, बोले- 'एकदम सेम टू सेम'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।