यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tu Jhoothi Main Makkaar: तू झूठी मैं मक्कार के मेकर्स को लगा बड़ा झटका, इन प्लेटफॉर्म्स पर लीक हुई फिल्म
तू झूठी मैं मक्कार का फैंस को काफी दिनों से इंतजार था। अब ये इंतजार पूरा भी हो गया। फिल्म आज होली के खास मौके पर थिएटर्स में रिलीज हो गई है। हालांकि फ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Tu Jhoothi Main Makkaar: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म तू झूठी मैं मक्कार थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। होली के मौके पर इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की कतार लगी हैं। लेकिन फिल्म के मेकर्स को इस खास दिन एक बड़ा झटका लगा है। बता दें कि रिलीज होते ही फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। ट्रेड एनालिस्ट इस फिल्म को उम्मीद थी कि फिल्म अच्छा कलेक्शन करेगी लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
यहां लीक हुई फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लव रंजन द्वारा निर्देशित 'तू झूठा मैं मक्कार' को फिल्म रिलीज होने से पहले ही पाइरेसी बग ने ऑनलाइन अपलोड कर दिया है। कथित तौर पर ये फिल्म 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p, HD में Filmyzilla, Movierulez, Telegram, Tamilrockers, 123movies जैसी साइट्स पर उपलब्ध है।
फिल्म के कलेक्शन पर पड़ेगा असर
कुछ साइट्स पर ये फिल्म एचडी में भी अपलोड कर दी गई है। जिससे फिल्म के मेकर्स को खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इससे फिल्म की कलेक्शन पर भी खासा असर पड़ सकता है। मेकर्स को फिल्म से अच्छा कलेक्शन करने की उम्मीद थी जिसपर पानी फिरता नजर आ रहा है।
फिल्म की स्टारकास्ट
तू झूठी मैं मक्कार एक रोमांटिक कॉमेडी पर बेस्ड फिल्म है। जिसे परिवार के साथ देखा जा सकता है। फिल्म के लगभग सभी सॉन्ग्स को लोगों ने पसंद किया है। तू झूठी मैं मक्कार के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर और श्रद्धा पहली बार बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे। उनके अलावा डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर और आयशा रजा मिश्रा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इनके अलावा स्टैंड अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी भी फिल्म का हिस्सा हैं।
खबरें और भी
बता दें कि फिल्म में म्यूजिक प्रितम और आवाज अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने दी है। वहीं गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: Ramayan की 'सीता' ने होली पर किया झूमकर डांस...उड़ाया गुलाल, फैंस बोले- 'राधा रानी के रूप में भी जांच रही हैं'
यह भी पढ़ें: Jija Tohar Balle Balle: होली के रंग में रंगे अरविंद अकेला कल्लू, जीजा–साली की ठिठोली पर बेस्ड है ये गाना