Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alia Bhatt और Sharvari Wagh की स्पाई यूनिवर्स फिल्म पर बड़ा अपडेट? YRF के CEO ने दी जानकारी

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 10:26 PM (GMT+05:30)

    आलिया भट्ट इस साल एक से बढ़कर एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री की झोली में इन दिनों कई फिल्में हैं। बीते दिनों खबर थी कि वह जल्द आदित्य चोपड़ा ...और पढ़ें

    आलिया भट्ट और शरवरी वाघ (Photo Instagram)
    आलिया भट्ट और शरवरी वाघ (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इस साल अपने फैंस के लिए एक से बढ़कर एक फिल्में लेकर आ रही हैं। इन दिनों अभिनेत्री फिल्म 'जिगरा' को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी शूटिंग हाल ही में पूरी की है। इसके अलावा काफी समय से खबर है कि जल्द आदित्य चोपड़ा के यश राज फिल्म्स वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म में भी नजर आएंगी।

    बीते दिनों आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस शरवरी वाघ के जुड़ने की खबर थी। वहीं अब फिल्म से जुड़ा एक नया और अपडेट सामने आ रहा है, जिसे YRK के CEO ने दी है।

    यह भी पढ़ें- Alia Bhatt ने राधिका-अनंत की प्री-वेडिंग से शेयर कीं खूबसूरत यादें, राहा की क्यूटनेस पर अटकीं फैंस की निगाहें

    कब शुरू होगी आलिया की स्पाई यूनिवर्स फिल्म की शूटिंग

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) वाईआरएफ की जासूस संबंधी फिल्म करने के लिए तैयारी कर रही हैं। इसकी जानकारी फिक्की फ्रेम्स के सीईओ अक्षय विधवानी ने दी है। अक्षय ने कहा, ''इस इंडस्ट्री का एक रहस्य साझा करूंगा, जो कि आलिया भट्ट एक स्पाई यूनिवर्स फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसका शूटिंग शेड्यूल इस साल के अंत में शुरू होगा''। इस फिल्म की शूटिंग विदेश में भी होगी।

    स्पाई यूनिवर्स की होगी आठवीं फिल्म

    बता दें, आदित्य चोपड़ा के स्पाई यूनिवर्स की आठवीं फिल्म होगी। इससे पहले एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान, टाइगर-3, वॉर-2 और टाइगर वर्सेस पठान के बाद ये फिल्म रिलीज होगी।

    आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट 

    आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द 'जिगरा' में नजर आएंगी। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ दिखाई देंगी। 

    यह भी पढ़ें- Love And War के लिए Sanjay Leela Bhansali ने कसी कमर, जानें- कब शुरू होगी आलिया, रणबीर-विक्की की फिल्म?