विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आसिम रियाज की एक्स गर्लफ्रेंड Himanshi Khurana ने रैपर पर कसा तंज, बोलीं -'प्यार की कमी हमेशा रहेगी'

Published: Sat, 10 Aug 2024 03:20 PM (IST)

खतरों के खिलाड़ी 14 से बाहर होने के बाद कंटेस्टेंट आसिम रियाज (Asim Riaz) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को ...और पढ़ें

आसिम रियाज के लिए हिमांशी खुराना ने शेयर किया पोस्ट
आसिम रियाज के लिए हिमांशी खुराना ने शेयर किया पोस्ट

HighLights

  1. हिमांशी खुराना के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हैं आसिम
  2. 'बिग बॉस 13' में शुरू हुई थी लव स्टोरी
  3. साल 2023 में हुआ था दोनों का ब्रेकअप

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हिमांशी खुराना का बिग बॉस विनर आसिम रियाज के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप चला। बिग बॉस के दौरान ही इनकी मुलाकात हुई थी। हालांकि 2022 में इनके ब्रेकअप की अनाउंसमेंट ने फैंस का दिल तोड़ दिया।

आसिम रियाज पर हिमांशी का निशाना

पिछले दिनों आसिम रियाज रियलिटी शो बिग बॉस में रोहित शेट्टी के साथ अपनी बहसबाजी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में थे। इस बीच उनकी एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हो गई हैं। एक्ट्रेस कई क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बुक का एक नोट शेयर किया जिसमें लिखा है,‘मेरे बिना तुम्हें किस (Kiss) की कभी कमी नहीं होगी, लेकिन प्यार की कमी हमेशा रहेगी। हमेशा.’

यह भी पढ़ें: Asim Riaz के बदतमीजी वाले वीडियो के बीच वायरल हुआ हिमांशी खुराना का पोस्ट, लिखा- 'खोलूंगी राज'

हालांकि इसमें उन्होंने किसी का नाम मेंशन नहीं किया है लेकिन इस बात से फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि उनका इशारा आसिम रियाज के लिए ही था। इससे पहले हिमांशी ने एक और पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि बोलना कितना जरूरी है।

साल 2023 में हुआ था ब्रेकअप

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की मुलाकात बिग बॉस 13 के घर के अंदर हुई थी और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दिसंबर 2023 में अपने ब्रेकअप की घोषणा करने से पहले वे चार साल तक एक साथ थे। इस साल जून में हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों धार्मिक मान्यताओं के कारण अलग हो गए हैं। हिमांशी ने इंस्टा पर स्टोरी शेयर करके इसकी जानकारी दी थी।

एक्ट्रेस ने लिखा था, 'हां, अब हम साथ नहीं हैं। हमने साथ में जो भी समय बिताया है,वह बहुत अच्छा रहा है। लेकिन अब हमारा साथ खत्म हो गया है। हमारे रिश्ते का सफर शानदार रहा है और हम अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: 'वो जहर देता', Asim Riaz से ब्रेकअप के बाद दुल्हन बनीं Himanshi Khurana? सोशल मीडिया पर किया ऐसा पोस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।