Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shehnaaz Gill Tattoo Video: शहनाज गिल ने दिल पर कराया 'दिल' का टैटू, वायरल वीडियो में हुआ कैद

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 18 Nov 2022 08:57 PM (GMT+05:30)

    Shehnaaz Gill Tattoo Video शहनाज गिल जल्द सलमान खान के साथ फिल्म किसी का भाई किसी की जान में भी नजर आएंगी। इस फिल्म की घोषणा कर दी गई है। फिल्म से जुड ...और पढ़ें

    Shehnaaz Gill Tattoo Video: शहनाज गिल जल्द फिल्मों में नजर आएंगी।
    Shehnaaz Gill Tattoo Video: शहनाज गिल जल्द फिल्मों में नजर आएंगी।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shehnaaz Gill Tattoo Video: शहनाज गिल हाल ही में दुबई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लेने पहुंची थी। इस अवसर पर उन्होंने ऑरेंज कलर की जैकेट और डीप नेक गाउन पहन रखा था। वहीं उन्होंने हाई हील्स भी पहन रखी थी। उन्होंने अपने बाल बांध रखे थे और वह ज्वेलरी पहने नजर आई।

    शहनाज गिल के दिल पर बना एक दिल का टैटू भी नजर आ रहा था

    खास बात यह है कि इस अवसर पर शहनाज गिल के दिल पर बना एक दिल का टैटू भी नजर आ रहा था। उन्होंने लाल कलर का दिल का टैटू बनवाया है। शहनाज गिल ने इसी ड्रेस में अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर की है। उन्होंने कुल 9 तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। वहीं उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें वेन्यू पर जाते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान उनके दिल पर बना हुआ दिल का टैटू नजर आ रहा है। इस अवसर पर वह काफी हॉट लग रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    शहनाज गिल की बिग बॉस 13 में जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बन गई थी

    शहनाज गिल बिग बॉस 13 से लोकप्रिय हुई है। इस शो में उनकी जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बन गई थी। दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी। शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला से बहुत प्यार करने लगी थी। इसके चलते शो से निकलने के बाद भी दोनों एक साथ ही रहे। दोनों ने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक हुई मौत से वह टूट गई थी। उन्हें लंबे समय तक डिप्रेशन में देखा गया। अब वह दोबारा सक्रिय हुई है। वह कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी है। इसके अलावा वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक चैट शो भी होस्ट करती है।

    यह भी पढ़ें: T20 Cricket World Cup Win Web Series: 2007 की भारत की ऐतिहासिक जीत पर बनेगी वेब सीरीज, पढ़ें पूरी खबर

    शहनाज गिल प्रेस कॉन्फ्रेंस में काफी सज-धजकर पहुंची थी

    शहनाज गिल को दुबई में हो रहे फिल्मफेयर अवार्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आमंत्रित किया गया था। इसमें वह काफी सज-धज कर पहुंची थी। इसी दौरान उनके दिल पर बना दिन का टैटू नजर आया। शहनाज गिल ने तस्वीरें शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, 'दुबई में हो रही फिल्मफेयर की प्रेस कांफ्रेंस में भाग लेने जा रही हूं।' शहनाज गिल की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 1 घंटे में तीन लाख के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं तस्वीरों पर 11000 के लगभग कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने तस्वीरों पर दिल और आ की इमोजी शेयर की है। वहीं कई लोगों ने तस्वीरों पर शायरी भी लिखी है। एक ने ने लिखा है, 'यह भगवान इतनी हॉट।' एक ने लिखा है, 'बॉस लेडी शहनाज गिल।' एक ने लिखा है, 'आप बहुत क्यूट लग रहे हो।' एक ने लिखा है, 'जलने लगा है जमाना सारा क्योंकि चलने लगा है आप टाइम शहनाज का।'

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Giorgia Andriani का नया गाना 'दिल जिससे जिंदा है' रिलीज, फैंस ने बताया नोरा फतेही का कंपाइलेशन, देखें वीडियो