Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शूटिंग के वक्त अली गोनी की आंख पर लगी चोट, गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन के चेहरे का उतरा रंग

    By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
    Updated: Sat, 19 Aug 2023 02:38 PM (IST)

    Aly Goni Injured बिग बॉस 14 फेम अली गोनी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एक गाने की शूटिंग के दौरान सेट पर उनके साथ बड़ा हादसा हो गया है जिसके चलते ए ...और पढ़ें

    अली गोनी को सेट पर लगी चोट (Photo Credit- Instagram)
    अली गोनी को सेट पर लगी चोट (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सेट पर हादसे का शिकार हुए अली गोनी
    2. बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट की आंख में लगी चोट
    3. गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन आईं परेशान नजर

     नई दिल्ली जेएनएन: सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस 14 से अपनी खास पहचान बनाने वाले एक्टर अली गोनी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अपने आने वाले गाने की शूटिंग के दौरान अली एक हादसे का शिकार हो गए हैं, जिसकी वजह से उनकी बाईं आंख पर चोट लग गई है।

    इस मौके पर सेट पर अली गोनी से साथ उनकी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन भी मौजूद रहीं, जो अपने बॉयफ्रेंड को दर्द में देखकर काफी हताश और परेशान नजर आईं।

    अली गोनी को सेट पर लगी चोट

    अली गोनी के साथ ये हादसा उस वक्त हुआ जब वह और जैस्मिन भसीन अपने अपकमिंग सॉन्ग 'सावन आ गया' की शूटिंग कर रहे थे। तभी शूटिंग करते वक्त अचानक से अली की आंख में चोट लग जाती है और वह दर्द से कहरा उठते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Bollywood Buzz (@bollytellybuzz)

    इस मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि सफेद रूमाल की मदद से भारी बारिश में अली अपनी आंख को सहलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सेट पर मौजूद क्रू मेबर्स भी उनकी हेल्प करते देखे जा सकते हैं।

    इसके अलावा अली की गर्लफ्रेंड जैस्मिन भी अपने लवर को इस तरह से परेशानी में देखकर बेहद टेंस नजर आ रही हैं और अली के लिए उनके दिल में जो दर्द उमड़ रहा है, उसका रंग भसीन के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। हालांकि वीडियो से ये अनुमान भी लगाया जा रहा है कि अली गोनी की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।

    खबरें और भी

    बिग बॉस 14 में साथ नजर आए अली-जैस्मिन

    साल 2020 में सलमान खान के शो बिग बॉस का 14 वां सीजन टेलीकास्ट किया गया। इस सीजन टीवी एक्ट्रेस रुबिना दिलैक शो की चैंपियन बनीं। वहीं बतौर कंटेस्टेंट्स अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने भी इस सीजन बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी।

    काफी लंबे समय तक इन दोनों ने शो को एंटरटेनिंग बनाए रखा, लेकिन दोनों में से सिर्फ अली गोनी सीजन 14 के फिनाले में टॉप 5 तक अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे।