यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिग बॉस 16 की एक्स कंटेस्टेंट मान्या सिंह ने बदन पर रंग पोतकर मुंबई की सड़कों पर किया वॉक, वायरल हुआ वीडियो
बिग बॉस 16 की एक्स कंटेस्टेंट और फेमिना मिस इंडिया की फर्स्ट रनर अप मान्या सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोग उनकी हिम्मत की दाद दे रहे है ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 16 की एक्स कंटेस्टेंट और फेमिना मिस इंडिया 2020 फर्स्ट रनर अप मान्या सिंह अतरंगी तरह से खुद को तैयार करने के लिए सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। उनका यह अवतार देख फैंस शॉक्ड हैं और उनकी हिम्मत की दाद भी दे रहे हैं। वहीं, उनके बोल्ड वीडियो पर बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक ने भी कमेंट किया है।
वायरल हुआ मान्या सिंह का यह वीडियो
दरअसल, मान्या सिंह ने अपनी पूरी बॉडी के एक पोर्शन को व्हाइट कलर से पेंट किया है। उन्होंने बताया कि वह एक स्टेटमेंट बना रहीं हैं। ब्लैक कलर के स्किम्पी टॉप और टाइट शॉर्ट में मान्या सिंह मुंबई की सड़कों पर कैट वॉक करती देखी गईं। इस वीडियो पर लोगों ने कई सारे कमेंट्स किए हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने रंगों के भेदभाव की वजह से ऐसा किया है। इससे पहले मान्या खुद यह बात कह चुकी हैं कि डार्क स्किन होने की वजह से वह रिजेक्शन झेल चुकी हैं। बिग बॉस 16 में सलमान खान के सामने भी उनका यह दर्द छलका था।
अब्दु रोजिक ने किया रिएक्ट
मान्या सिंह को कुछ ही हफ्तों बाद बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया गया था। कुछ दिनों के लिए करण जौहर ने जब शो को होस्ट किया था, उसी दौरान मान्या की शो से छुट्टी हुई थी। हालांकि, इस दौरान उनकी कुछ कंटेस्टेंट्स से अच्छी दोस्ती हो गई जैसे कि-अब्दु रोजिक। मान्या के इस वीडियो पर जहां कुछ लोग उन्हें दूसरी उर्फी जावेद कह कर ताना मार रहे हैं, वहीं अब्दु ने उनके इस कदम की तारीफ की है। अब्दु ने 'गुड' कमेंट करते हुए मान्या की हौसलाअफजाई की है।
कौन हैं मान्या सिंह
मान्या सिंह फेमिना मिस इंडिया 2020 की फर्स्ट रनर अप रह चुकी हैं। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। मान्या का जन्म मुंबई के मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। उनके पिता ऑटो रिक्शा ड्राइवर हैं।