Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chahar Pics: प्रियंका चाहर चौधरी की फोटो देख फिसला अंकित गुप्ता का दिल, कमेंट में लिख डाली ये बात

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 08:09 PM (IST)

    Bigg Boss 16 Priyanka Chahar Choudhary Pics बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी किसी अलग पहचान ही मोहताज नहीं हैं। सलमान खान के शो से बाहर आने के बाद प ...और पढ़ें

    प्रियंका चाहर की फोटो पर अंकित गुप्ता ने किया ये कमेंट (Photo Credit-Instagram)
    प्रियंका चाहर की फोटो पर अंकित गुप्ता ने किया ये कमेंट (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. प्रियंका चाहर चौधरी ने शेयर कीं लेटेस्ट फोटो
    2. प्रियंका की फोटो पर अंकित गुप्ता ने किया ये कमेंट
    3. सोशल मीडिया पर वायरल हुईं टीवी एक्ट्रेस की ये फोटो

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Priyanka Chahar Choudhary Shares Latest Pics: सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 16 में अगर किसी कंटेस्टेंट्स के नाम पर सबसे अधिक चर्चा हुई तो वो सिर्फ प्रियंका चाहर चौधरी वो टीवी एक्ट्रेस हैं। बेशक बिग बॉस 16 की ट्रॉफी एमसी स्टेन के पास गई,

    लेकिन प्रियंका भी उस सीजन की प्रबल दावेदार में से एक रहीं। इस बीच सोशल मीडिया पर प्रियंका चाहर चौधरी की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें पर अब उनके को-स्टार और रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड अंकित गुप्ता ने मजेदार कमेंट कर दिया है।

    प्रियंका चाहर चौधरी की फोटो पर अंकित ने किया ये कमेंट

    प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की जोड़ी ने बिग बॉस सीजन 16 में एक साथ एंट्री ली थी। इस दौरान घर में इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा हुई। हालांकि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी अंकित और प्रियंका चाहर के बीच दूरी कम नहीं, लेकिन कभी इन्होंने अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka Chahar Choudhary (@priyankachaharchoudhary)

    गुरुवार को प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका पिंक कलर की वनपीस ड्रेस में किलर लुक से तबाही मचाती हुईं नजर आ रही हैं।

    खबरें और भी

    प्रियंका चाहर चौधरी की इन लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर अंकित गुप्ता को कमेंट करने से रोक नहीं पाएं हैं। अंकित ने प्रियंका की इन फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- ''जान ले लो तुम'' और साथ में हार्ट इमोजी भी दिए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ankit Gupta (@6_ankitgupta)

    प्रियंका की फोटो हुईं वायरल

    प्रियंका चाहर चौधरी की ये लेटेस्ट तस्वीरें इतनी कमाल हैं, जिन पर आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। इसके अलावा इन फोटो पर अंकित का कमेंट फैंस को काफी पसंद आया है।

    आलम ये है अपने गॉर्जियस लुक से प्रियंका ने इन तस्वीरों के जरिए हर किसी की दिल जीत लिया है, जिसकी वजह से प्रियंका चाहर चौधरी की ये फोटो चर्चा का विषय बन गई हैं।

    ये भी पढ़ें- Animal Release: साल का आखिरी महीना होगा एंटरटेनमेंट से भरपूर, Animal सहित रिलीज होगीं ये धमाकेदार फिल्में