यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Soundarya Sharma Video: बिग बॉस की इस EX कंटेस्टेंट को पसंद आई Animal, बॉबी देओल की जमकर की तारीफ
Soundarya Sharma on Animal बॉलीवुड फिल्म एनिमल की चर्चा इस समय हर तरफ हो रही है। फैंस में रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर इस मूवी को लेकर जबरदस्त क्रेज ...और पढ़ें

HighLights
- एनिमल को लेकर सौंदर्य शर्मा ने ऐसे किया रिएक्ट
- बॉबी देलोल को लेकर कही ये बात
- ओपनिंग डे पर एनिमल ने मचाया गदर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Soundarya Sharma on Bobby Deol Animal: लंबे अरसे बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर मूवी एनिमल का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज सिनेमाघरों में एनिमल रिलीज हो गई है। आलम ये है कि हर तरफ इस फिल्म चर्चा काफी तेज हो रही है।
इस बीच बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) फेम एक्ट्रेस सौंदर्य शर्मा ने भी एनिमल को देखा है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म और एक्टर बॉबी देओल को लेकर बड़ी बात कही है।
एनिमल को लेकर सौंदर्य शर्मा ने ऐसे किया रिएक्ट
सोशल मीडिया पर तमाम सेलेब्स और फैंस डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल को लेकर अपनी राय रख रहे हैं। इस बीच इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सौंदर्य शर्मा का एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सौंदर्य फिल्म एनिमल के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस ने कहा है- बॉबी देओल इज ऑउट ऑफ द वर्ल्ड, बिना बोले उन्होंने पूरी स्क्रीन को कैप्चर कर लिया है। रणबीर कपूर की एक्टिंग इतनी कमाल की रही कि मैं अपनी नजरे नहीं हटा पा रही थी। कुल मिलाकर कहूं तो बहुत अच्छा मूवी, जिसे देखकर वाकई मजा आ गया।
इस तरह से बिग बॉस 16 की एक्स कंटेस्टेंट रहीं सौंदर्य शर्मा ने बॉबी देओल और एनिमल की जमकर प्रशंसा की है। आलम ये है कि इंटरनेट पर सौंदर्य का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
ओपनिंग डे पर एनिमल ने मचाया धमाल
जिस बात की उम्मीद की जा रही थी, ठीक वैसा हुआ है। रिलीज के पहले दिन फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ी है। सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार ओपनिंग डे पर रणबीर कपूर स्टारर एनिमल ने करीब 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
खबरें और भी
इससे ये साफ जाहिर होता है कि इस मूवी ने हिंदी सिनेमा के कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को धराशायी कर दिया है। हालांकि इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के वास्तिवक आंकडे़ अभी आना बाकी हैं।
ये भी पढ़ें- Animal: 'एनिमल' से पहले इन 5 फिल्मों को सेंसर बोर्ड ने दिया 'A सर्टिफिकेट', फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर