Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 Finale: श्वेता तिवारी से गौहर खान तक, अबतक इन सेलिब्रिटीज के सिर सजा बिग बॉस का ताज

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Sun, 12 Feb 2023 11:29 AM (IST)

    बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले आज शाम 7 बजे से शुरू होने वाला है। 5 कंटेस्टेंट इस ग्रैंड फिनाले में ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। तो चलिए आज जानते ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Finale: From Shweta Tiwari to Gauhar Khan, till now these celebrities have won the Bigg Boss crown
    Bigg Boss 16 Finale: From Shweta Tiwari to Gauhar Khan, till now these celebrities have won the Bigg Boss crown

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Finale: टीवी शो बिग बॉस को लेकर फैंस में खासा एक्साइटमेंट रहता है। 2006 से शुरू हुए इस शो में अब तक काफी बदलाव हुए हैं। इस शो के पहले होस्ट अरशद वारसी थे। जिसके बाद अब तक शो में कई बदलाव हो चुके हैं। 17 साल में इस शो में कई बदलाव हुए हैं। तो चलिए आज बिग बॉस के विनर्स पर एक नजर डालते हैं।

    राहुल रॉय

    राहुल रॉय 90 के दशक की पॉपुलर फिल्म आशिकी में अपने रोल के लिए जाने जाते हैं। बिग बॉस की पहली ट्रॉफी अपने नाम करने वाले सेलिब्रिटी राहुल रॉ़य ही थे। 2007 में इसकी पहली ट्रॉफी जीतने के बाद राहुल को ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली थी।

    आशुतोष कौशिक

    टेलिविजन स्टार आशुतोष कौशिक बिग बॉस 2 के विनर रहे हैं। 2008 में उन्होंने बिग बॉस 2 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके साथ ही एक्टर को 1 करोड़ रुपए की प्राइज मनी भी मिली थी।

    बिंदु दारा सिंह

    फिल्म 'मैंने प्यार किया' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले बिंदु दारा सिंह बिग बॉस 3 के विनर रहे हैं। उन्होंने प्रवेश राणा को हराकर 1 करोड़ की प्राइज मनी जीती थी।

    श्वेता तिवारी

    टीवी की दुनिया में अपना नाम बनाने वाली श्वेता तिवारी बिग बॉस 4 की विनर रही हैं। उन्होंने 2011 में ये ट्रॉफी अपने नाम की थी। प्राइज मनी में श्वेता को 1 करोड़ रुपए की राशि मिली थी। इसके बाद श्वेता ने कई रियलिटी शो में पार्टिसिपेट किया।

    जूही परमार

    टीवी सीरियल 'कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली जुही परमार बिग बॉस 5 की विनर रही हैं। उन्होंने 2012 में ये ट्रॉफी जीती थी। जुही को टफ कॉम्पिटिशन देने वालों में सनी लियोन, पूजा बेदी और शक्ति कपूर शामिल थे। अन्य विनर्स की तरह जूही को भी 1 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली थी।

    खबरें और भी

    उर्वशी ढोलकिया

    उर्वशी ढोलकिया ने बिग बॉस 6 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। लेकिन उर्वशी को अन्य विनर्स की तरह प्राइज मनी नहीं मिली। दरअसल बिग बॉस 6 में प्राइज मनी आधी कर दी गई थी। ऐसे में उर्वशी को 50 लाख प्राइज मनी ही मिली।

    गौहर खान

    बिग बॉस 7 की ट्रॉफी अपने नाम करने वाली 7वीं कंटेस्टेंट गौहर खान थीं। उन्होंने बिग बॉस 7 जीतकर 50 लाख रुपए की प्राइज मनी अपने नाम की थी।

    गौतम गुलाटी

    गौतम गुलाटी ने बिग बॉस 8 में डायंड्रा सोरेन के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। गौतम शो के विनर भी रहे और ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए उन्होंने अपने नाम किए थे।

    प्रिंस नरूला

    बिग बॉस 9 में युविका चौधरी के साथ रिलेशनशिप को लेकर प्रिंस नरूला ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उन्होंने युविका को शो के दौरान प्रपोज किया था। शो में प्रिंस नरूला विनर रहे और 50 लाख की प्राइज मनी अपने नाम की। शो के बाद ये कपल शादी के बंधन में बंध गया था।

    मनवीर गुर्जर

    मनवीर गुर्जर ऐसे पहले सेलिब्रिटी थे जिन्होंने बिग बॉस जीता था। मनवीर ने बानी जे को हराकर ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए की प्राइज मनी अपने नाम की थी।

    शिल्पा शिंदे

    बिग बॉस 11 में फिर शो के मेकर्स ने इसमें अलग ट्विस्ट दिया। जिसके बाद बिग बॉस 11 जीतने वाली शिल्पा शिंदे को 44 लाख रुपए की प्राइज मनी दी गई। इस सीजन में रनरअप रहे विकास गुप्ता को विकास सिटी टॉस्क जीतने के लिए 6 लाख रुपए दिए गए थे।

    दीपिका कक्कड़

    बिग बॉस 12 की ट्रॉफी अपने नाम करने वाली टेलीविजन स्टार दीपिका कक्कड़ के समय में भी प्राइज मनी को मनी बैग के रूप में बांट दिया गया। यानी जो कंटेस्टेंट पैसे लेकर शो छोड़ना चाहता है वो शो छोड़ सकता है और ये अमाउंट शो के विनर की प्राइज मनी में से दिया जा रहा था। दीपिका को प्राइज मनी में नुकसान तब और झेलना पड़ा जब उनके को-कंटेस्टेंट सिंगर दीपक ठाकुर ने 20 लाख का मनी बैग चुनने का फैसला किया। इसके बाद दीपिका को 30 लाख की प्राइज मनी मिली थी।

    सिद्धार्थ शुक्ला

    बिग बॉस के सबसे पॉपुलर सीजन्स में से एक बिग बॉस 16 रहा है। यहां सिद्धार्थ और शहनाज गिल ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का ध्यान खींचा था। शो में सिद्धार्थ विनर रहे और ट्रॉफी के साथ उन्हें 40 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली। दरअसल बिग बॉस कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा ने प्राइज मनी लेकर घर से बाहर जाने का फैसला लिया था जिसके बाद प्राइज मनी में से पारस को 10 लाख रुपए दे दिए गए।

    रुबीना दिलैक

    टीवी स्टार रुबीना दिलैक ने बिग बॉस 14 जीतकर 36 लाख रुपए की प्राइज मनी अपने नाम की थी। दरअसल शो की प्राइज मनी 50 लाख रुपए थी लेकिन राखी सावंत 14 लाख रुपए का मनी बैग लेकर ने शो से वॉकआउट करने का फैसला किया था। जिसके बाद रुबीना को ये नुकसान झेलना पड़ा।

    तेजस्वी प्रकाश

    नागिन 6 फैम तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। तेजस्वी को बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ 40 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली थी। इस सीजन में तेजस्वी और करण कुंद्रा की जोड़ी भी काफी हिट रही। कपल ने फैंस के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली। फिलहाल दोनों अब भी साथ हैं और कपल्स गोल्स शेयर करते हैं।

    यह भी पढ़ें: राणा दग्गूबटी-सुरेश बाबू के खिलाफ शिकायत दर्ज, हैदराबाद के बिजनेसमैन ने लगाया प्रॉपर्टी हथियाने का आरोप