Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: स्वाति मालीवाल ने की साजिद खान को शो से हटाने की मांग, केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 02:10 PM (IST)

    Bigg Boss 16 दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 16 से साजिद खान को हटाने की मांग की है। उन्होंने साजिद पर लगे महिल ...और पढ़ें

    Swati Maliwal demanded drop Sajid Khan from Bigg Boss show write a letter to Union Minister
    Swati Maliwal demanded drop Sajid Khan from Bigg Boss show write a letter to Union Minister

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान के भाई साजिद खान इन दिनों बिग बॉस में अपनी एंट्री को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी रियलिटी शो में एंट्री का हर ओर विरोध हो रहा है। अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शो में साजिद खान की एंट्री को लेकर सवाल उठाएं हैं और उन्होंने इसका केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर साजिद को शो से हटाने का आग्रह किया है।

    स्वाती मालीवाल ने शो से हटाने की रखी मांग

    दिल्ली महिला आयोग की सदस्य स्वाति मालीवाल ने खेल मंत्री को पत्र लिखने की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर पत्र की कॉपी पोस्ट कर दी है। उन्होंने इस ट्वीट में साजिद खान की एंट्री का विरोध करते हुए लिखा, साजिद खान के खिलाफ 10 महिलाओं ने #MeeToo कैंपेन के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए थे। ये सभी कंप्लेंट साजिद की घिनौनी मानसिकता दिखाती है। अब ऐसे आदमी को बिग बॉस में जगह दी गई है, जो कि पूरी तरह से गलत है। मैंने अनुराग ठाकुर जी को पत्र लिख कर साजिद खान को शो से हटाने की मांग की है।

    फैंस ने भी जताई नाराजगी

    वहीं, स्वाति मालीवाल के ट्वीट पर लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और साजिद खान के शो से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष से पहले एक्ट्रेसेस ने भी साजिद खान की शो में एंट्री पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की थी। 

    हाल ही में एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने बिग बॉस की एक क्लिप साझा कर किया था, जिसमें साजिद टीवी कलाकारों को लेकर बयान दे रहे हैं। इस क्लिप को रीट्वीट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, हमको लगता है, हमको पता है ये हमारी दुनिया है, ये दुनिया हमने बनाई है अपनी मेहनत से अपने जुनून से और हमारी ऑडियंस, फैंस हमारी ताकत हैं, तो आप बाप जरूर होंगे लेकिन टीवी के नहीं। यहां बिग बॉस में आप भी सभी की तरह कंटेस्टेंट ही हैं।

    ये एक्ट्रेसेज भी जता चुकी है विरोध

    बिग बॉस में साजिद खान की एंट्री पर सोना महापात्रा, जेनिस सीक्वेरा और बरखा दत्त ने ट्वीट कर आपत्ति जताई थी। आपको बता दें साल 2018 में #MeeToo कैंपेन के दौरान साजिद खान पर एक या दो नहीं बल्कि नौ महिलाओं ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसमें मंदना करीमी और शर्लिन चोपड़ा जैसी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस शामिल हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Mulayam Singh Yadav Death: 'नेताजी' के सियासी सफर पर बनी इस फिल्म में मिथुन के बेटे ने निभाया था खास किरदार