विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंकिता लोखंडे की फिल्म आते ही सास रंजना जैन के बदले तेवर, बहू को लेकर कह दी ऐसी बात, यकीन करना हुआ मुश्किल

Published: Fri, 22 Mar 2024 04:19 PM (IST)

बिग बॉस के बाद अंकिता लोखंडे अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। रणदीप हुड्डा के साथ उन्होंने ...और पढ़ें

अंकिता लोखंडे की फिल्म आते ही सास रंजना जैन के बदले तेवर, (X Image)
अंकिता लोखंडे की फिल्म आते ही सास रंजना जैन के बदले तेवर, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अंकिता लोखंडे फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर ' को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। बिग बॉस 17 से बाहर निकलते ही एक्ट्रेस के हाथ रणदीप हुड्डा की फिल्म लग गई। अब हाल ही में 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर ' का प्रीमियर रखा गया। जहां फिल्म देखने उनकी सास रंजना जैन भी पहुंचीं।

अंकिता लोखंडे टीवी जगत की जानी- मानी हस्ती हैं। एक्ट्रेस भले बिग बॉस 17 जीतने से चूक गईं, लेकिन शो के बाद उनके हाथ फिल्म लग गई।

यह भी पढ़ें- Mannara Chopra के घर चाय पीने पहुंचे अनुराग डोभाल, एक्ट्रेस ने सरेआम कर दी बाबू भैया की बेइज्जती!

अंकिता की फिल्म देखने पहुंची रंजना जैन

'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' 22 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। इससे पहले गुरुवार को फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया। जहां अंकिता लोखंडे को सपोर्ट करने उनके बिग बॉस 17 के दोस्त पहुंचे। इसके साथ ही उनका परिवार भी मौजूद रहा। मां वंदना पांडिस और पति विक्की जैन के साथ सास रंजना जैन भी पहुंचीं। जहां बहू को लेकर उनके बोल बदले हुए नजर आए।  

अंकिता को लेकर बदले सास के बोल

बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के साथ- साथ उनकी सास रंजना जैन ने भी सुर्खियां बटोरी थी। शो के अंदर और बाहर उन्होंने अंकिता लोखंडे को लेकर कई विवादित बयान दिए थे। वहीं, अब बहू की फिल्म आते ही उनके बोल बदले हुए नजर आए।

क्या बोलीं अंकिता की सास

'स्वातंत्र्य वीर सावरकर ' के प्रीमियर पर अंकिता लोखंडे की सास परिवार के साथ मीडिया के लिए पोज किया। इस दौरान उनसे फोटोग्राफर ने पूछा कि आपको फिल्म कैसी लगी। इस पर उन्होंने कहा, "पहले देखकर तो आने दो। अंकिता तो वैसे भी हमेशा अच्छी लगती है बेटा। हमारी बहू तो A1 है। इसमें भी लगी होगी।" फोटोग्राफर ने फिर दूसर सवाल किया कि आपको अंकिता जैसी बहू ही चाहिए थी ना? "जवाब देते हुए रंजना जैन ने कहा, हां, तो मिल गई न।"

यह भी पढ़ें- स्नेक वेनम केस में Elvish Yadav की गिरफ्तारी पर अब आई अभिषेक कुमार की प्रतिक्रिया, कहा- 'मुझे उन्हें देखकर...

प्रीमियर पर पहुंचे बिग बॉस के सितारे

अंकिता लोखंडे की सास का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रंजना के अलावा 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर ' के प्रीमियर पर विक्की जैन के पिता और बहन भी पहुंचे थे। वहीं, बिग बॉस 17 से अभिषेक कुमार, आयशा खान, ईशा मालवीय और खानजादी भी फिल्म देखने पहुंचे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।