विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अगर सनातन धर्म के लोगों को दुख पहुंचा है तो', अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने क्यों मांगी माफी?

Published: Thu, 10 Oct 2024 05:03 PM (IST)

टीवी का विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) शुरू हो चुका है। शो के पहले एपिसोड में सेट ...और पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने अपने फॉलोवर्स से मांगी माफी
अनिरुद्धाचार्य ने अपने फॉलोवर्स से मांगी माफी

HighLights

  1. धर्मगुरु हैं अनिरुद्धाचार्य जी महाराज
  2. बिग बॉस 18 के सेट पर दिखे बाबाजी
  3. अनिरुद्धाचार्य ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अनिरुद्धाचार्य महाराज को बिग बॉस 18 के प्रीमियर में देखकर हर कोई हैरान रह गया था। एक ऐसा समय भी था जब अनिरुद्धाचार्य रियलिटी शो बिग बॉस की बुराई कर रहे थे और कह रहे थे और उन्होंने बोला था कि वो कभी भी ऐसे शो का हिस्सा नहीं बनेंगे चाहें उन्हें कितने ही पैसे क्यों ना दे दिए जाएं। अनिरुद्धाचार्य की जबरदस्त फैन फॉलोविंग है उन्हें इस तरह शो में देखकर बहुत लोगों का मन उखड़ गया।

बाबा ने दी अपनी सफाई

अब बाबा ने एक वीडियो संदेश जारी कर फॉलोवर्स से माफी मांगी है। उन्होंने साफ किया कि प्रीमियर वाले दिन वो बिग बॉस में गेस्ट के तौर पर आए थे ना कि कंटेस्टेंट के तौर पर। उन्होंने बताया कि वो शो में 18 कंटेस्टेंट्स को अपना आशीर्वाद देने आए थे। शो का हिस्सा बनना उनका मकसद बिल्कुल नहीं था।

यह भी पढ़ें: अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने Salman Khan को दी भगवद गीता, Bigg Boss 18 से वायरल हुई ये फोटो

अनिरुद्धाचार्य को मांगनी पड़ी माफी

बाबाजी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उसमें वो कह रहे हैं- 'यदि मेरे उस बिग बॉस में जाने से अगर किसी सनातनी का दिल दुखा है तो ये बेटा, आपका भाई, आपका दास.. सारे सनातनियों से क्षमाप्रार्थी है। आप जरूर क्षमा कीजिएगा, क्योंकि मेरा उद्देश्य तो सनातन का प्रचार करना है।'

बाबा के अनुयायियों को लग गया था बुरा

उन्होंने आगे कहा- 'मैं एक बार फिर आप से कह दूं, करोड़ों बार आप से क्षमा मागूंगा, परंतु एक बात फिर कहूंगा कि मैंने कहा था कि मैं बिग बॉस में नहीं जाऊंगा, मैं बिग बॉस में नहीं गया। बिग बॉस के भीतर जाने वाले अतिथि हैं जो 18, मैं उसका हिस्सा नहीं रहा। मैं आशीर्वाद देने केवल अतिथि के रूप में गया। उस अतिथि के रूप में जाकर मैंने वहां भगवत गीता के बारे में सबको बताया।'

अनिरुद्धाचार्य के फॉलोवर्स उनसे बहुत ही ज्यादा प्रेम करते हैं। ऑडियंस से बाबा बातचीत के जरिए खास कनेक्शन बना लेते हैं। शादी-ब्याह, घर परिवार, आम जिंदगी से जुड़ी किसी भी समस्या का हल बाबा बहुत ही बढ़िया तरीके से बताते हैं। इससे पहले उन्हें लॉफ्टर शेफ्स में भी देखा गया था।

बिग बॉस सीजन 18 इसी महीने 6 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। इस बार शो की थीम समय का तांडव और फ्यूचर प्रिडीक्शन पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में होगा 'बाबाजी' का राज! सेट पर स्पॉट हुए Aniruddhacharya Ji Maharaj, फैंस बोले- 'अब आएगा तड़का'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।