विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 19: शो में बवाल मचाने आ रहा Anupamaa फेम ये एक्टर, कई कंटेस्टेंट के लिए बनेगा खतरा

Published: Fri, 27 Jun 2025 06:48 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jun 2025 06:57 PM (IST)

बिग बॉस 19 जल्द ही 19 अगस्त को शुरू होने वाला है, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे। यह शो पांच ...और पढ़ें

अनुपमा के एक सीन में रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना (फोटो-इंस्टाग्राम)

अनुपमा के एक सीन में रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना (फोटो-इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 19 को लेकर काफी समय से चर्चा है। खबर है कि शो बहुत जल्द शुरू होने वाला है। इसके लिए कंटेस्टेंट को अप्रोच भी किया जा रहा है। वहीं हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान शो को होस्ट करेंगे।

किस दिन होगा शो का प्रीमियर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो अगस्त के महीने में शुरू होगा और पांच महीने तक चलेगा। खबरों की मानें तो शो 19 अगस्त से प्रीमियर होगा और इसके बाद से फैंस की एक्साइटमेंट और भी दोगुनी हो गई है। शो कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: 16 कंटेस्टेंट की नाक में दम करने के लिए तैयार हैं बिग बॉस, घर में होंगे ये बड़े बदलाव? 

एक फैन पेज ने किया कंफर्म

बीते दिनों कई सेलेब्स को अप्रोच किए जाने की खबर सामने आई थी जिसमें पूरव झा,मिस्टर फैजू, कृष्णा श्रॉफ,राज कुंद्रा और जन्नत जुबैर समेत कई बड़े सितारों को अप्रोच किया गया है। वहीं अब खबरें है कि 'अनुपमा' फेम एक्टर गौरव खन्ना को सलमान खान के शो के लिए अप्रोच किया गया है। बिग बॉस के फैन पेज 'बिग बॉस ताजा खबर' ने एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेकर्स के साथ फिलहाल बातचीत अपने आखिरी स्टेज में है।

 

इस सीजन में मेकर्स ओरिजिनल कॉन्सेप्ट को वापस लाने की योजना बना रहे हैं। पहले की तरह इसमें सीक्रेट रूम, टास्क और नियम तोड़ने वालों के लिए सजा होगी। यह भी कहा जा रहा है कि कोई भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर या यूट्यूबर नहीं होगा। इस सीजन में मेकर्स ने कथित तौर पर केवल टेलीविजन या बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को ही शामिल करने का फैसला किया है।

इससे पहले कहा जा रहा था कि बिग बॉस ओटीटी 4 के खत्म हो जाने के कारण बिग बॉस 19 सबसे लंबा सीजन होगा। यह कथित तौर पर जनवरी 2026 तक चलेगा। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। पिछले सीजन की बात करें तो करण वीर मेहरा ने बिग बॉस 18 जीता था जबकि विवियन डीसेना शो के रनर-अप रहे थे।

यह भी पढ़ें: 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।