विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss की ये फेमस कंटेस्टेंट हुई गंभीर बिमारी का शिकार, रोते हुए सुनाई आपबीती, कहा- 'मेरे हाथ-पैर अकड़ जाते हैं'

By Vaishali ChandraEdited By:
Published: Thu, 28 Jul 2022 12:47 PM (IST)

Sambhavna Seth एक्ट्रेस संभावना सेठ को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस इन दिनों मां बनने ...और पढ़ें

Bigg Boss contestant Sambhavna Seth shares her severe health issue
Bigg Boss contestant Sambhavna Seth shares her severe health issue

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस के सीजन 2 में नजर आ चुकी अभिनेत्री संभावना सेठ इन दिनों काफी दिक्कतों का सामना कर रही हैं। एक्ट्रेस मां बनना चाहती हैं, लेकिन मेडिकल का सहारा लेने के बाद भी वे असफल हो जा रही हैं, इसका साइडइफेक्ट यह हुआ कि संभावना सेठ एक गंभीर बिमारी का शिकार हो गई हैं।

संभावना सेठ एक मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस हैं। बिग बॉस 2 में नजर आने के बाद एक्ट्रेस की पॉप्यूलैरिटी और बढ़ गई। बिग बॉस के दौरान संभावना अपनी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं। शो के बाद से संभावना टीवी की दुनिया का एक बड़ा चेहरा बन गईं। अब एक्ट्रेस ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी आपबीती सुनाई है। संभावना मां बनने की चाह में कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रही हैं। वीडियो में संभावना ने कहा कि वे इन दिनों रूमेटाइड अर्थराइटिस नाम की गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं। एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि उनकी तीन आईवीएफ प्रक्रिया भी फेल हो चुकी है। इतने कहते हुए संभावना इमोशनल हो गईं और रोने लगीं।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि आईवीएफ के साइड इफेक्ट के कारण उनका अर्थराइटिस लगभग एक साल बाद फिर से वापस आ गया है। अर्थराइटिस के कारण उन्हें चलने- फिरने में परेशानी हो रही है। यहा तक कि उनके हाथ- पैर और उंगलियां अकड़ जाती हैं और उनमें हमेशा सूजन, जकड़न और दर्द बना रहता है। वीडियो में संभावना ने यह भी बताया कि उनकी वजह से पति अविनाश को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने साल 2016 में शादी की थी और शादी के 6 साल बाद भी दोनों माता-पिता बनने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं। संभावना की तरह ही अविनाश द्विवेदी भी एक एक्टर हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sambhavna Seth (@sambhavnasethofficial)