Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: अभिषेक ने घुटने के बल बैठ जिया को पहनाई अंगूठी, दोनों का रोमांस देख हक्के-बक्के रह गए घरवाले

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 31 Jul 2023 11:02 AM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 चर्चा में बना हुआ है। शो के हालिया वीकेंड का वार में होस्ट ने कंटेस्टेंट्स संग मस्ती की और उन्हें ...और पढ़ें

    Salman Khan Show Bigg Boss OTT 2, Twitter Images
    Salman Khan Show Bigg Boss OTT 2, Twitter Images

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: बिग ओटीटी सीजन 2 का वीकेंड का वार सुर्खियां बटोर रहा है। शो अब अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही कंटेस्टेंट्स भी बिग बॉस में बने रहने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।

    बिग ओटीटी सीजन 2 के हालिया वीकेंड का वार में सलमान खान की डांट ने खूब चर्चा बटोरी। होस्ट ने घरवालों के रवैये को लेकर बात की और उन्हें फटकार भी लगाई।

    सेलेब्स ने लगाए चार चांद

    वीकेंड का वार की की शुरुआत रैपर एमीवे बंटाई की शानदार परफॉर्मेंस के साथ से हुई। उनके गाने ने कंटेस्टेंट्स को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके अलावा वेब सीरीज कालकूट को प्रमोट करने के लिए शो में श्वेता त्रिपाठी और विजय वर्मा जैसी हस्तियां भी पहुंचीं।

    भारती ने लेकर आई दिलचस्प गेम

    बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में कॉमेडियन भारती सिंह भी एंटरटेनमेंट और दिलचस्प टास्क लेकर आईं। उन्होंने जिया शंकर और अभिषेक मल्हान को एक बार फिर रोमांस करने का मौका दिया। भारती सिंह ने सभी घर वालों को एक मजेदार गेम खेलने का मौका दिया। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को अलग- अलग गिफ्ट्स दिए और कहा कि वो इन गिफ्ट्स को घर के उन सदस्यों को दे, जिन्हें इसकी जरूरत है।

    जिया और अभिषेक का रोमांस चढ़ा परवान

    गेम को शुरु करते हुए कॉमेडियन भारती सिंह ने जिया शंकर को एक अंगूठी दी है और कहा है कि वो इसे उस शख्स को दें, जिसके साथ वो रिश्ते में रहना चाहती हैं। जिया ने शर्माते हुए अभिषेक मल्हान का नाम लिया और अभिषेक भी शर्माते हुए एक्ट्रेस की ओर बढ़ने लग गए। दोनों जैसे ही करीब आए अभिषेक ने अंगूठी ली और फिर घुटने के बल बैठकर जिया की उंगली में रिंग पहनाई।

    खबरें और भी

    घरवालों के उड़े होश

    दोनों के इस रोमांस को देखकर बाकी घरवाले हैरान रह गए। हालांकि, उन्होंने जिया और अभिषेक को टास्क पूरा करने के लिए चियर भी किया और तालियां बजाई। भारती सिंह भी दोनों को छेड़ने का मौका हाथ से नहीं जाने दिया।