Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2 की फलक नाज के ठुमकों ने लगाई आग, 'लौंडा बदनाम हुआ' में दिखाईं मदमस्त अदाएं

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Wed, 12 Jul 2023 05:53 PM (IST)

    फलक नाज इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 में अविनाश सचदेव के साथ अपनी नजदीकियों को लेकर लाइमलाइट में हैं। एक्ट्रेस ने कई अच्छे डेली सोप्स में काम किया है। मगर ...और पढ़ें

    Still Images of Falaq Naaz from Launda Badnam Hua Song
    Still Images of Falaq Naaz from Launda Badnam Hua Song

    HighLights

    1. फलक नाज हैं छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री
    2. एक्ट्रेस को इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 2' में देखा जा सकता है
    3. एक्ट्रेस का नया भोजपुरी सॉन्ग हुआ रिलीज

    नई दिल्ली, जेएनएन। 'ससुराल सिमर का' जैसे डेली सोप में काम कर घर-घर में मशहूर नाम बनीं फलक नाज इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 2' में अपने गेम प्लान की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। ऑडियंस उन्हें सलमान के शो में देखना पसंद कर रही है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' में घर के अंदर बंद फलक को बाहरी दुनिया के लोगों का प्यार मिल रहा है। जहां बिग बॉस के घर में चार हफ्तों से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं, वहीं अब बाहरी दुनिया में उनका एक धमाकेदार सॉन्ग रिलीज हुआ है।

    डांस से किया इम्प्रेस

    फलक नाज का सॉन्ग 'लौंडा बदनाम हुआ' रिलीज हुआ है, जिसमें वह राजू सिंह माही के साथ ठुमके लगाते नजर आई हैं। सिंगर एक्टर राजू सिंह माही के साथ फलक नाज ने बिंदास अंदाज में अपने नृत्य कौशल से दर्शकों को अपनी और आकर्षित किया है। अगर आप बिग बॉस ओटीटी 2 को फॉलो कर रहे हैं, तो यह आप भी जानते होंगे कि फलक नाज एक बेहतरीन डांसर हैं, क्योंकि पिछले 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने उन्हें परफॉर्म करने के लिए एक टास्क दिया था। तब उन्होंने अपने डांस से सबको इम्प्रेस किया।

    'फलक हों सीजन की विनर'

    इस गाने को लेकर राजू सिंह माही ने कहा कि 'लौंडा बदनाम हुआ' एक मस्ती भरा गाना है जिसे हमने रिकॉर्डिंग से लेकर वीडियो सूट तक खूब इंजॉय किया है। यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसके लिए उन्होंने सबका आभार भी व्यक्त किया। राजू ने फलक नाज के बिग बॉस के घर की जर्नी को लेकर कहा कि फलक एक स्ट्रांग पर्सनैलिटी हैं, और हमें लगता है कि जनता का खूब प्यार उन्हें मिल रहा है। इसलिए भी हमारी दुआ है कि फलक इस सीजन की विनर हों।

    बता दें कि गाना 'लौंडा बदनाम हुआ' को राजू सिंह माही ने भोजपुरी की बेहतरीन सुर साम्राज्ञी शिल्पी राज के साथ मिलकर यह गाना गाया है। इसके म्यूजिक वीडियो में फलक नाज ने कमाल की परफॉर्मेंस दी है। इस गाने की गीतकार मुसाफिर जौनपुरी हैं, और संगीत आर्य शर्मा का है।

    खबरें और भी