Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: टिकट टू फिनाले जीतने के लिए अभिषेक मल्हान ने लगाया था ये तिकड़म! पूजा भट्ट ने बताई चालाकी

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 04 Aug 2023 10:34 AM (GMT+05:30)

    Bigg Boss OTT Season 2 बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में हाल ही में टिकट टू फिनाले टास्क कराया गया। जहां सभी कंटेस्टेंट्स ने टास्क जीतने की पूरी कोशिश की लेकि ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT Season 2, Instagram Image
    Bigg Boss OTT Season 2, Instagram Image

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT Season 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 फैंस के बीच चर्चा में बना हुआ है। जल्द शो का ग्रैंड फिनाले होने वाले हैं। हाल ही में शो को पहला फाइनलिस्ट भी मिल गया, जो अभिषेक मल्हान बने।

    बिग बॉस ओटीटी 2 के टिकट टू फिनाले राउंड के दौरान पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हान मुकाबला कर रहे थे, लेकिन बाजी अभिषेक ने मार ली। वहीं, अब एक्ट्रेस ने टास्क हारने पर रिएक्ट किया है। अपनी हार पर बात करते हुए पूजा इमोशनल हो गईं और टास्क के दौरान अभिषेक की चालाकी भी बताई।

    पूजा ने बताई अभिषेक की चालाकी

    बिग बॉस ओटीटी 2 ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया, जिसमें पूजा भट्ट गार्डन एरिया में बेबीका धुर्वे, अविनाश सचदेव और जैद हदीद के साथ बात करते हुए नजर आ रही हैं। टिकट टू फिनाले टास्क के बारे में चर्चा करते हुए पूजा ने अभिषेक को लेकर कहा, "उसको पता लगा होगा कैसे? खुद की टोकरी से, क्योंकि वो घुस गया था अंदर। और ये पहली बार नहीं हो रहा है। ये उसका पैटर्न है पिछले 6 हफ्ते से।"

    टीम से हार के लिए मांगी माफी

    पूजा ने टास्क के दौरान अपनी टीम में शामिल अविनाश, बेबिका और जैद से माफी मांगते हुए कहा, "मैं आप तीनों से फिर से कह रही हूं, मुझे बहुत खेद है। मैंने हमेशा उस लड़के को देखा है और उसमें जीतने के लिए बहुत जोश है।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Voot (@voot)

    इमोशनल हुईं पूजा भट्ट

    प्रोमो में आग पूजा इमोशनल होते हुए नजर आईं। बात करते हुए उनकी आंखें नम हो गई। एक्ट्रेस ने कहा, "सब खुद को लेकर बहुत सेंसिटिव है, लेकिन दूसरे को कुछ भी बोल देते हैं। मैं लोगों के साथ वैसे ही खड़ी होती हूं जैसे वे हैं। ये ट्रॉफी जीतने के बारे में नहीं है, बल्कि आप इसे कैसे जीतते है ये इसके बारे में है। पता नहीं मर्यादा कहां चली जाती है यार? मैं परेशान नहीं हूं, बस मुझे समझ नहीं आ रहा है।"

    क्या था टास्क ?

    टिकट टू फिनाले टास्क में कंटेस्टेंट्स को एक टोकरी दी गई थी, जिसमें उन्हें फल इकट्ठा करने थे, जो सबसे ज्यादा फल जमा करेगा वो विनर बनेगा। टास्क के दौरान अभिषेक के हाथ में चोट लग गई और उनकी टोकरी भी टूट गई थी। हालांकि, वो टास्क जीत गए थे।