यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
No Entry 2 से रिप्लेस किए जाने पर फाइनली Anil Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, बोले- घर की बात है इसे...
अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस रियलिटी शो के प्रमोशन के दौरान उन्होंने न ...और पढ़ें

HighLights
- नो एंट्री के सीक्वल में नजर नहीं आएंगे अनिल कपूर
- बिग बॉस ओटीटी 3 को कर रहे हैं होस्ट
- ये कलाकार होंगे नो एंट्री 2 का हिस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में अभिनेता अनिल कपूर बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पहली बार वह सलमान खान की जगह इस रियलिटी शो को होस्ट करने जा रहे हैं। इस शो के प्रमोशन के दौरान अनिल से नो एंट्री के सीक्वल को लेकर सवाल पूछा गया है, जिसमें बतौर कलाकार वह नजर नहीं आएंगे।
नो एंट्री 2 (No Entry 2) से रिप्लेस किए जाने पर अनिल कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और बड़ा बयान दे डाला है। आइए जानते हैं कि अनिल ने अपने भाई और निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर क्या बोला है।
नो एंट्री के सीक्वल पर बोले अनिल कपूर
कुछ समय पहले बोनी कपूर ने नो एंट्री 2 को लेकर पुष्टि की थी और उन्होंने ये बताया था कि सीक्वल में फिल्म की पुरानी स्टार कास्ट यानी सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान नहीं नजर आएंगे। उनकी जगह इंडस्ट्री के उभरते हुए यंग कलाकार लेंगे।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: पूजा भट्ट का एक्स लेगा बिग बॉस के घर में एंट्री? Salman Khan की फिल्म में आ चुका है नजर
.jpg)
Photo Credit-Instagram
उस दौरान ये भी अटकले सामने आईं थी कि अनिल बोनी के इस फैसले से नाखुश हैं। अब डीएनए से बातचीत में अनिल कपूर ने पूरे मामले पर अपनी राय रखी है।
(31).jpg)
Photo Credit-IMDB
नो एंट्री 2 को लेकर अनिल ने कहा है- घर की बात ये तो इसे प्लीज घर में ही रहने दें। क्या इस पर चर्चा करना और मैं जानता हूं कि बोनी कभी गलत नहीं हो सकते। इस तरह से उन्होंने नो एंट्री 2 को लेकर रिएक्ट किया है।
खबरें और भी
ये स्टार कास्ट होगी नो एंट्री 2 का हिस्सा
मार्च में जूम को दिए इंटरव्यू में बोनी कपूर ने नो एंट्री 2 को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि साल 2005 में आई इस सुपरहिट फिल्म के पार्ट 2 में अभिनेता अर्जुन कपूर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे। हालांकि इसके बाद अभी तक नो एंट्री 2 को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है।