यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर के साथ परिवार के ये दो सदस्य भी हो सकते हैं शो का हिस्सा, एक हैं अर्जुन कपूर की करीबी
जबसे बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT 3) की अनाउंसमेंट हुई है फैंस इस विवादित शो को देखने के लिए बेचैन हैं। आए दिन शो के बदले हुई नियम और कंटेस्टेंट्स को ...और पढ़ें

HighLights
- अर्जुन कपूर की बहन हैं अंशुला
- शनाया कपूर की मां हो सकती हैं शो का हिस्सा
- इस बार बदल गए हैं बिग बॉस के नियम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT 3) चर्चा में बना हुआ है। शो बहुत जल्द शुरू होने वाला है और इसके प्रोमो ने पहले ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट जगा रखी है। इस बार शो को सलमान खान की जगह अनिल कपूर होस्ट करेंगे। ये पहला मौका होगा जब अनिल कपूर किसी शो को होस्ट करते नजर आएंगे। अनिल कपूर पहले ही इसको लेकर अपना उत्साह जाहिर कर चुके हैं। इसके अलावा इस बार शो पर नये नियम भी लागू किए गए हैं।
कौन लोग होंगे हिस्सा
वहीं हर कोई शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स होंगे ये जानना चाहता है। आए दिन इस पर भी कोई ना कोई अपडेट आता रहता है। इसके लिए कई सारे सेलेब्स को अप्रोच किया गया है। शो के लिए मीका सिंह,जावेद जाफरी, शिवांगी जोशी,हर्षद चोपड़ा,भाव्या गांधी,साई केतन राव,प्रतीक्षा होनमुखे शीजान खान,तनुश्री दत्ता,त्रिशाला दत्त,सना सुल्तान,अरहान बहल, शहजादा धामी और अहाना देओल जैसे स्टार्स को एप्रोच किया गया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 का ये वीडियो देखा आपने? कंटेस्टेंट्स के एलान से पहले सामने आई शूटिंग की झलक, फैंस एक्साइटेड
अर्जुन कपूर की बहन आएंगी नजर
अब टाइम्स नाउ की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार शो के लिए अनिल कपूर की भतीजी अंशुला कपूर और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर को भी अप्रोच किया गया है। जानकारी है कि अंशुला शो में हिस्सा लेने को लेकर खुश हैं और उन्होंने इसके लिए हां भी कह दी है। मेकर्स अनुष्का के बबली नेचर की वजह से चाहते हैं कि वो इसका हिस्सा बनें।

मेकर्स को लगता है कि अंशुला के बारे में लोग ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं इसलिए उन्हें इसमें इंटरेस्ट मिलेगा। अंशुला शो की तैयारी के लिए भाई अर्जुन कपूर से सलाह भी ले रही हैं। वहीं महीप को आखिरी बार फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स में देखा गया था। वो शो में अपनी इमेज को लेकर काफी चिंतित है इसलिए अभी कुछ तय नहीं कर पाई हैं।