यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी ने ऐसा क्या कहा कि जोर-जोर से रोने लगीं कृतिका मलिक, कौन है इस बवाल की वजह
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) से पायल मलिक की जर्नी बहुत जल्द खत्म हो गई। वो दूसरे हफ्ते में ही शो से बाहर हो गईं। अब पायल के जाने के बाद कृतिका क ...और पढ़ें

HighLights
- शो पर अचानक से रोने लगीं कृतिका मलिक
- अरमान मलिक ने कृृतिका को लगाया गले
- रणवीर शौरी ने किया कृतिका पर कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी शो बिग बॉस शुरुआत में थोड़ा बोरिंग जरूर लगा था लेकिन एक हफ्ते के बाद शो ने अपनी लय पकड़ ली है। इस पर भर भर के ड्रामा और कंट्रोवर्सी देखने को मिल रही है। शो में अगर किसी कंटेस्टेंट ने सुर्खियां बटोरी हैं तो वो हैं यूट्यूबर अरमान मलिक। अरमान मलिक अपनी दोनों बीवियों पायल और कृतिका के साथ प्लेटफॉर्म पर आए और तभी से ये चर्चा का विषय बन गए।
लोगों ने इन पर पॉलिगैमी को प्रमोट करने का भी आरोप लगाया। वहीं कुछ का कहना है कि अरमान कृतिका को ज्यादा प्यार करते हैं और पायल को इग्नोर करते हैं। पायल मलिक शो से बाहर हो गई हैं।
रोने लगीं कृतिका मलिक
अब शो से कृतिका की एक क्लिप बहुत ही वायरल हो रही है जिसमें रणवीर शौरी और कृतिका मलिक के बीच मनमुटाव साफ देखा जा सकता है। कृतिका को रणवीर की बातों से बहुत ही ठेस पहुंचती है और उनका इमोशनल ब्रेकडाउन हो जाता है।
यह भी पढ़ें: 'कई लोग हैं जो बीवी के साथ गर्लफ्रेंड भी...' शो से बाहर आने के बाद Payal Malik ने किया चौंकाने वाला खुलासा
रणवीर ने कसा तंज
दरअसल रणवीर और अरमान मलिक के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही होती है। इतने में रणवीर कहते हैं घर का भेदी लंका ढाए। इस पर कृतिका अरमान से पूछती हैं कि क्या इस कमेंट के जरिए उनको टारगेट किया जा रहा है?
.jpg)
कृतिका कहती हैं कि उनकी ईमानदारी की वजह से कई बार उन्हें लोगों के तीखे रिएक्शन देखने को मिलते हैं। इस पर रणवीर तुरंत काउंटर करते हैं और कहते हैं कि हर बात को खुलकर कहने की जरूरत नहीं होती। यह बात कृतिका को बुरी लग जाती है और वो जोर-जोर से रोने लग जाती हैं। इसके बाद अरमान और दूसरे कंटेस्टेंट उन्हें मिलकर चुप कराते हैं।