यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 3 से बाहर होते ही Kritika Malik ने तोड़ी शादी पर चुप्पी, बोलीं- 'तब हम सोशल मीडिया पर नहीं'
बिग बॉस ओटीटी 3 का समापन हो चुका है। लगभग डेढ़ महीने तक चलने वाले इस शो को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं इस बार शो की विनर सना मकबूल बनी हैं। टॉप 5 में ...और पढ़ें

HighLights
- खत्म हुआ बिग बॉस ओटीटी 3
- विनर बनकर निकलीं सना मकबूल
- कृतिका ने बनाई टॉप 5 में अपनी जगह
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का ग्रैंड फिनाले बीते दिन 2 अगस्त को हुआ। पहले दो सीजन की तरह ही इस सीजन को भी लोगों ने काफी प्यार दिया और इस बार सीजन 3 की विनर का ताज सना मकबूल के सिर पर सजा। वहीं नैजी दूसरे स्थान पर रहे और रणवीर शौरी तीसरे स्थान पर रहे।
इस रियलिटी शो में साई केतन राव ने चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाई, तो कृतिका मलिक ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई। टॉप 5 से बाहर होते ही कृतिका ने प्रेस के साथ खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी शादी को लेकर भी कई सवालों के जवाब दिए।
बहुविवाह पर क्या बोलीं कृतिका
अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए गए शो बिग बॉस ओटीटी में सबसे ज्यादा अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों पायल-कृतिका ने सुर्खियां बटोरी। शो में तीनों से उनकी शादी को लेकर कई सवाल-जवाब किए गए। जब कृतिका टॉप 5 से बाहर हुईं, तब भी उनसे बहुविवाह पर सवाल किए गए।
.jpg)
Photo Credit: Instagram
इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हम तीनों बिल्कुल भी बहुविवाह का समर्थन नहीं करते। शादी हो गई है, इसको 7 साल हो गए हैं। जब हमने शादी की थी तब हम लोग सोशल मीडिया पर नहीं थे। चीजें हो गई, बस हाथ जोड़ के सबसे यही अनुरोध है कि हम लोग बिल्कुल भी समर्थन नहीं करते 2 शादियों को।
खबरें और भी
पायल भी कर चुकी हैं कई बार बात
इस बारे में बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट रहीं और अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल भी कई बार बात कर चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि तीनों ने कभी भी बहुविवाह को बढ़ावा नहीं दिया और किसी भी पुरुष को वह नहीं करना चाहिए, जो अरमान ने उनके साथ किया।
वहीं, एक बार इंडिया टुडे से बात करते हुए पायल ने कहा था कि मुझे लगता है कि एक महिला के लिए इससे बड़ा कोई दर्द नहीं हो सकता कि उसका पति किसी दूसरी महिला को अपने घर ले आए। मुझे नहीं लगता कि कोई और इसे सहन कर सकता है।