यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 3: मुनीषा ने की बिग बॉस के घर में टैरो कार्ड रीडिंग, रैपर Naezy के बारे में कर दी ये भविष्यवाणी
बिग बॉस ओटीटी 3 शुरू होते ही सुर्खियों में बना हुआ है। इस बार घर के अंदर एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। कुछ कंटेस्टेंट आपस में बॉन्डिंग बनाने मे ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस के घर में मुनीषा ने की टैरो कार्ड रीडिंग
- घर के सदस्यों का किया फ्यूचर प्रिडिक्ट
- नैजी के बारे में मुनीषा ने कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का तीसरा (Bigg Boss OTT 3) सीजन ओटीटी पर शुरू हो गया है। इसमें शामिल हुए कंटेस्टेंट धीरे-धीरे अपना गेम खेलना शुरू कर रहे हैं। पहले ही दिन घर में कई कंटेस्टेंट के बीच खाने की चीजों को लेकर बहस देखने को मिली। वहीं, कुछ के बीच अच्छी बॉन्डिंग भी हुई। इस बार शो में सेलेब्रिटी टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खटवानी भी शामिल हुई हैं।
मुनीषा धीरे-धीरे करके शो के कंटेस्टेंट के साथ अच्छी बॉन्डिंग करने की कोशिश कर रही हैं। अब हाल ही में उनका एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें वह बाकी कंटेस्टेंट का फ्यूचर प्रिडिक्ट करते हुए नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: 'सब रट के आया है', Lovekesh Kataria ने BB OTT 3 में किया एल्विश यादव को कॉपी, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल
शिवानी के लिए कही ये बात
जियो सिनेमा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शो का एक प्रोमो शेयर किया है। इसमें मुनीषा खटवानी घर में बैठकर नैजी, चन्द्रिका, विशाल और शिवानी के साथ बैठकर टैरो कार्ड रीडिंग करते हुए नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
इस सबसे पहले वह शिवानी का फ्यूचर प्रिडिक्ट करती हैं और कहती हैं कि आप जो कुछ भी करेंगी न, लोग आपकी तारीफ करेंगे। आप अपने टैलेंट को आगे बढ़ाओ और अपने आप के ऊपर शक मत करो।
नैजी का फ्यूचर किया प्रिडिक्ट
इसके बाद मानुषी, नैजी को कार्ड पिक करने के लिए कहती हैं। उनका फ्यूचर प्रिडिक्ट करते हुए मानुषी कहती हैं कि इसमें बहुत ज्यादा मेहनत है। इसके लिए आपको थोड़ा हार्ड वर्क भी करना होगा।
खबरें और भी
इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर भी बने शो का हिस्सा
इस बार बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को होस्ट अनिल कपूर कर रहे हैं और इसमें 16 कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं, इसमें अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक, शिवानी कुमारी, दीपक चौरसिया, नैजी और लवकेश कटारिया समेत कई लोग शामिल हैं। सबसे ज्यादा इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर इसका हिस्सा हैं। वहीं रणवीर शौरी, साई केतन राव समेत सेलेब्स भी शो का हिस्सा हैं।