विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Elvish Yadav ने वीडियो में उड़ाया शिवानी कुमारी का मजाक, बोले - उसकी आवाज कानों में चुभती है...

Published: Tue, 25 Jun 2024 04:25 PM (IST)

Youtuber मैक्सटर्न ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एल्विश यादव शिवानी कुमारी का मजाक बनाते नजर ...और पढ़ें

एल्विश यादव ने उड़ाया शिवानी कुमारी का मजाक
एल्विश यादव ने उड़ाया शिवानी कुमारी का मजाक

HighLights

  1. शिवानी कुमारी की आवाज का उड़ाया मजाक
  2. शो में एलिमिनेट हो चुकी हैं शिवानी
  3. मैक्सटर्न ने एक्स पर शेयर किया वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी में इस बार विवादों से ज्यादा शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा है। शो पर यूट्यूबर्स, पत्रकार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, स्पोर्ट्स और अलग-अलग कैटेगरी से कई लोगों को इनवाइट किया गया है। शो में सबसे ज्यादा चर्चित लोगों में से हैं यूपी के अरयारी गांव से आई शिवानी कुमारी की।

शिवानी कुमारी की देहाती भाषा को लेकर लोग उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं। एक तरफ जहां उन्हें अपने गांव और यूपी की पूरी हिंदी बेल्ट का समर्थन प्राप्त है। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स और इन्फ्लूएंसर्स को शिवानी का यूं पॉपुलर होना रास नहीं आ रहा। इससे पहले मैक्सटर्न (Maxtern) नाम के एक यूजर ने शिवानी पर गंदे कमेंट्स किए थे। मैक्सटर्न ने शिवानी को गंवार बताया था।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: इतने बड़े गले...पौलोमी दास के कपड़ों पर शिवानी कुमारी ने किया कमेंट

कान में चुभती है आवाज

अब उन्होंने फिर एक वीडियो डालकर उन्हें रोस्ट करने की कोशिश की है। यूट्यूबर मैक्सटर्न के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट चलाने वाले यूजर का असल नाम सागर ठाकुर है। सागर ने एक्स पर एक वीडियो डाला है जिसमें एल्विश यादव शिवानी को भला बुरा कह रहे हैं। वीडियो में एल्विश कहते हैं- "मैं बिग बॉस का बहुत शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि आज शिवानी कुमारी को बहुत कम फुटेज मिली। उसकी आवाज बहुत इरिटेटिंग है और कानों ने चुभती है जिसको बुरा लगता हो लगे, हम हैं सच्चे आदमी।

दोस्त करता है शिवानी की नकल

इसके बाद वो अपने एक दोस्त से शिवानी की आवाज निकालने को कहता है। दोस्त शिवानी की भाषा में देहाती अंदाज में बोलता है।

इसके अलावा एक दूसरी पोस्ट में मैक्सटर्न ने लिखा है कि अगर शिवानी कुमारी टॉप 3 कंटेंस्टेंट्स में पहुंचती है तो वो खुद उसे बिना कहा 2,50,000 रुपये देंगे।

बता दें कि पहले एलिमिनेशन राउंड में शिवानी कुमारी और नीरज गोयत नॉमिनेट हुए हैं। आने वाले हफ्ते में दोनों ने से एक मेंबर को शो से अलविदा कहना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: शिवानी कुमारी की मनीषा रानी से तुलना इस Youtuber को नहीं आई रास, बोला- गंवार है...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।