यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maldives में करण सिंह ग्रोवर के साथ रोमांटिक हुईं Bipasha Basu, बर्थडे पर पति को लिप-लॉक करते हुए शेयर की फोटो
Bipasha Basu Birthday आज बिपाशा बसु 45 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। एक ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bipasha Basu Birthday: बी-टाउन की खूबसूरत बाला बिपाशा बसु और उनके हसबैंड करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) सबसे चर्चित कपल हैं। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी लविंग फोटोज शेयर करते रहते हैं। इन दिनों बिपाशा अपने पति करण और बेटी देवी के साथ मालदीव (Maldives) में वेकेशन मना रहे हैं।
7 जनवरी 2024 को बिपाशा बसु 45 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस ने मालदीव में अपना 45वां जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने बर्थडे पर पति करण के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।
करण और बिपाशा ने पूल में किया किस
बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने पति करण और बेटी देवी के साथ समंदर में नजर आ रही हैं। बेटी देवी को गोद में लिए बिपाशा लविंग हसबैंड करण के साथ लिप-लॉक करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनकी नन्ही देवी अपने मां-पापा के साथ समंदर का पानी एन्जॉय कर रही हैं।
फोटो के साथ बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा, "परफेक्ट बर्थडे। मुझे सिर्फ मेरे दो बेबीज, सनशाइन और पानी की जरूरत है।"
यह भी पढ़ें- Bollywood: पैपराजी के कैमरों की चकाचौंध से घबराई एक्ट्रेस बिपाशा; बोलीं- बेबी की फोटो मत लो, थोड़ा बड़ा होने दो!
खबरें और भी
बिपाशा ने बेटी और पति के साथ की मस्ती
बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें वह स्विमिंग पूल के किनारे अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। इसे पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "प्यार वह सब कुछ है, जिसमें फील कर सकती हूं। उन लोगों को पाकर धन्य हूं, जो मुझे प्यार करते हैं और जो मुझे प्यारे तरीके से शुभकामनाएं दे रहे हैं। मैं लकी गर्ल हूं।"
बर्थडे सेलिब्रेशन में इमोशनल हुईं बिपाशा बसु
करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी बिपाशा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस केक कटिंग के दौरान इमोशनल होती हुई नजर आईं। वहीं, करण ने अपनी पत्नी को लाड़-प्यार किया।