Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bipasha Basu Baby: बिपाशा बसु ने दिया बेटी को जन्म, करण सिंह ग्रोवर की खुशी का ठिकाना नहीं

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Sat, 12 Nov 2022 02:59 PM (IST)

    Bipasha Basu and Karan Singh Grover Welcome Baby Girl हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बेटी को जन्म दिया था। रणबीर-आलिया के बाद बिपाशा बसु और कर ...और पढ़ें

    File Photo of Bipasha Basu and Karan Singh Grover. Photo Credit: Bipasha Basu Instagram
    File Photo of Bipasha Basu and Karan Singh Grover. Photo Credit: Bipasha Basu Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bipasha Basu and Karan Singh Grover Welcome Baby Girl: हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। रणबीर और आलिया के बाद बॉलीवुड के गलियारे से एक और कपल ने गुड न्यूज दी है। बी टाउन के ग्लैमरस कपल कहे जाने वाले बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर लक्ष्मी आई है। इस खूबसूरत कपल ने एक नन्ही सी परी को जन्म दिया है। इन्स्टा बॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक, बिपाशा ने शनिवार सुबह बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि शादी के पूरे छह साल बाद करण और बिपाशा पेरेंट्स बने हैं।

    बिपाशा बसु ने अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। तब से लेकर अब तक कई बार इस कपल ने ग्लैमरस पिक्चर्स शेयर की हैं। बिपाशा ने कई बार मेटरनिटी शूट भी कराया। अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े उन्होंने कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए।

    बेटी की चाहत हुई पूरी

    कुछ महीनों पहले बिपाशा बसु ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वह और करण एक बेटी चाहते हैं। उनकी तमन्ना है कि उनके घर बेबी गर्ल का जन्म हो। उन्होंने कहा कि जब भी बच्चे पैदा करने की बात आती थी, तो वह और करण हमेशा इसके लिए पहले से ही तैयार रहते थे। उन्होंने कहा, 'करण और मैं शुरू से ही क्लियर थे हम बेबी चाहते हैं।'

    (Photo Credit: Bipasha Basu Instagram)

    कैसे शुरु हुई बिपाशा-करण की लव स्टोरी?

    बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी 'एलोन' के सेट पर शुरू हुई थी। फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। यह करण सिंह ग्रोवर की डेब्यू मूवी थी, जिसमें वह बिपाशा बसु के लव इंट्रेस्ट बने थे। पहली ही फिल्म के सेट पर करण की बिपाशा से नजदीकियां बढ़ीं। जबकि 'एलोन' की शूटिंग के दौरान करण, जेनिफर विंगेट के साथ शादी के बंधन में थे। बिपाशा से उनके अफेयर्स की खबरों के बीच करण और जेनिफर के बीच मनमुटाव होने लगे। इसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया और करण ने 2016 में शादी कर ली।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Radhika Apte को यंग एक्ट्रेस के आगे गंवाने पड़े थे रोल, बोलीं-कई बार कहा जाता है आपके अंदर नहीं है ये-ये चीजें

    यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: शाह रुख ने कहा- बच्चों की परवरिश देख मेरे पेरेंट्स को गर्व होगा, यंगस्टर्स को दी यह एडवाइस