Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Video: बेटी को घर छोड़ वैलेंटाइन डे मनाने निकलीं बिपाशा बसु, बोलीं- मुझे बहुत बुरा...

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 15 Feb 2023 01:25 PM (GMT+05:30)

    देर रात एक्ट्रेस बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर पेरेंट्स बनने के बाद पहली बार डिनर डेट पर स्पॉट हुए। 4 महीने की बेटी को घर छोड़कर आईं बिपाशा काफी परेशान नज ...और पढ़ें

    Karan Singh Grover, Bipasha Basu Valentine Day, Bipasha Basu Video, bipasha basu guilty, bipasha basu daughter name, bipasha basu daughter,
    Karan Singh Grover, Bipasha Basu Valentine Day, Bipasha Basu Video, bipasha basu guilty, bipasha basu daughter name, bipasha basu daughter,

    नई दिल्ली, जेएनएन।  Bipasha Basu Video: एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) सोशल मीडिया पर अक्सर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। ऐसे में ये कपल मंगलवार यानी 14 फरवरी को 'वैलेंटाइन डे' सेलिब्रेट करने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पहुंचा। पेरेंट्स बनने के बाद इस कपल को एक साथ पहली बार स्पॉट किया गया। ऐसे में एक्ट्रेस ने कहा कि वह काफी गिल्ट में हैं।

    बेटी को घर छोड़ वैलेंटाइन डे मनाने पहुंचे करण-बिपाशा

    सोशल मीडिया पर इस पावर कपल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे पैपराजी एक्ट्रेस बिपाशा से उनकी बेटी के हालचाल पूछते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बिपाशा ने बताया कि वह बहुत गिल्ट में हैं कि वह इस तरह बेटी को घर पर छोड़कर आई हैं। उन्हें कहा- मॉम गिल्ट में हूं। पहली बार मैं ऐसे देवी  को घर छोड़कर आई हूं। वेलेंटाइन डे पर सबने कहा कि एक दूसरे के लिए भी समय निकालना चाहिए। बस इसलिए बाहर आई हूं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    मगर बेटी के लिए बुरा लग रहा है। वह बेटी को एक पल के लिए भी अलग नहीं करती हैं। अक्सर वह बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। बिपाशा ने बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है। ये पहली बार हैं जब कपल अपनी बेटी देवी को घर पर छोड़कर बाहर निकला है। बता दें बिपाशा अपनी बेटी का पूरा ख्य़ाल रखती हैं।

    शादी के छह साल बाद मां बनी एक्ट्रेस

    बता दें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। इस कपल ने 12 नवंबर 2022 में बेटी देवी का स्वागत किया। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी में काफी कॉम्प्लिकेशन भी हुए थे, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया था। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल 2016 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात अलोन मूवी सेट पर हुई थी।

    खबरें और भी


    यह भी पढ़ें- Randhir Kapoor Birthday: करीना कपूर ने किया पापा रणधीर को विश, फोटो शेयर कर जताया प्यार

    यह भी पढ़ें- कौन है भूमि पेडनेकर का ब्वॉयफ्रेंड? सिड-कियारा के रिसेप्शन से दोनों का कार में Lip Lock करते वीडियो हुआ वायरल