यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने किया देवी के 'डाक नाम' का खुलासा, दिया है बेटी को यह बंगाली नेम
बिपाशा बसु बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। इस बीच एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी बेटी देवी की पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ...और पढ़ें

HighLights
- बिपाशा बसु लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं
- एक्ट्रेस ने 12 नवंबर, 2022 को देवी को जन्म दिया
- बिपाशा ने हाल ही में देवी के बोंग नेम यानी कि पेट नेम का खुलासा किया है
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर्स बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) की बेटी देवी (Bipasha Basu Daughter) नवंबर में एक साल की हो जाएगी। बिपाशा ने अब तक देवी की ढेर सारी फोटोज और वीडियो को शेयर किए हैं। उनकी क्यूट अदाएं और नटखट अंदाज ने फैंस को अपना दीवाना बना दिया है।
बिपाशा का एक दिन भी ऐसा नहीं जाता, जब वो देवी के साथ अपना समय न बिताती हों। हाल ही में एक्ट्रेस ने देवी के डाक नाम (Pet Name) का खुलासा किया है।
मां की बाहों में मुस्कुराती दिखीं देवी
एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जो उनके और देवी की कई फोटोज को मिलाकर बना है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्लैक टॉप, सनग्लासेज और चेहरे पर बड़ी सी स्माइल लिए बिपाशा बसु, देवी के साथ खेल रही हैं।
वहीं, देवी भी अपनी मां को देख मुस्कुरा रही हैं। इस पूरे वीडियो में एक गाना बज रहा है, जिसमें देवी का डाक नाम रिवील किया गया है। बिपाशा ने देवी को बाहों में पकड़ा है, और दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुरा रही हैं।
बिपाशा ने रिवील किया बेटी का डाक नाम
इस मनमोहक वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, ''देवी का डाक नाम (पेट नेम) मिष्टी है। उसका नाम उसकी पसंदीदा मूमू मां ने रखा है। उसे पूरी तरह से सूट करता है, बोंग गर्ल को उसका डाक नाम मिल गया है।'' देवी के बोंग नेम का खुलासा होने के बाद फैंस ने बिपाशा और करण की इस बात पर तारीफ की है कि, उन्होंने बेटी का क्यूट नेम रखा है। इस नाम पर मलाइका अरोड़ा से लेकर कई लोगों ने प्यार जताया है।
खबरें और भी
करण सिंह ग्रोवर ने लिखा था प्यारा सा पोस्ट
इसके पहले करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा के लिए प्यारा सा पोस्ट लिखा था। उन्होंने कार की पिछली सीट पर बैठी अपनी खूबसूरत पत्नी बिपाशा के साथ एक सेल्फी शेयर की थी। तस्वीर में करण नीले रंग की शर्ट पहने नजर आए, जिसमें वह हमेशा की तरह हैंडमस लग रहे थे। वहीं, बिपाशा ने लाल और सफेद ड्रेस में अपनी उपस्थिती इस फोटो में दर्ज कराई।