Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bipasha Basu ने 8वीं सालगिरह पर पति Karan Singh संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, बोलीं- 'समय तेजी से बीत गया'

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 04:36 PM (IST)

    बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी की पूरे 8 साल हो चुके हैं। इस कपल सालों तक डेटिंग करने के बाद शादी की थी। यूं तो दोनों ने 30 अप्रैल 2016 को शादी ...और पढ़ें

    बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (Photo Instagram)
    बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) बॉलीवुड का वो कपल है जो सोशल मीडिया एक-दूसरे के साथ अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

    बिपाशा ने पति संग कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज के जरिए एक्ट्रेस ने करण सिंह ग्रोवर को एनिवर्सरी की बधाई दी है।

    यह भी पढ़ें- Bipasha Basu ने शेयर की डिलीवरी रूम की तस्वीर, पति करण सिंह ग्रोवर के लिए लिखा- 'देवी होने के बाद...'

    बिपाशा और करण की रोमांटिक फोटोज

    लव बर्ड्स बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने सालों तक डेटिंग करने के बाद 8 साल पहले यानी 2016 में शादी की। अब एक्ट्रेस ने रोमांटिक फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा- मेरा सब कुछ। उस दिन से 8 साल बाद जब हम आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बने। समय बहुत तेजी से बीत गया। हर दिन मुझे और अधिक प्यार करने के लिए धन्यवाद। बता दें, यूं तो दोनों ने 30 अप्रैल 2016 को शादी की थी। बिपाशा ने दो दिन पहले यानी 28 अप्रैल 2023 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति करण सिंह ग्रोवर संग तस्वीर साझा की है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

    देवी के पेरेंट्स बना ये कपल

    बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2022 नवंबर में अपनी बेटी देवी का स्वागत किया था। आए दिन एक्ट्रेस बेटी की फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। बता दें, बिपाशा और करण की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। वहीं 31 दिसंबर की रात थाइलैंड में करण ने रिंग लेकर बिपाशा को प्रपोज किया।

    बता दें, करण सिंह ग्रोवर से पहले बिपाशा एक्टर जॉन अब्राहम संग रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने दस साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन साल 2011 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था और दोनों अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IPL 2024 ने खत्म की करीना कपूर और जॉन अब्राहम की अनबन, चेन्नई vs मुंबई का मैच साथ किया एंजॉय, दंग रह गए फैंस