Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Year 2023: बिपाशा बसु ने दी फैंस को नए साल की शुभकामनाएं, बेटी देवी के साथ शेयर किया क्यूट वीडियो

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 01 Jan 2023 12:57 PM (IST)

    New Year 2023 नए साल में कई सितारों ने अपने फैंस को विश किया है। 2023 की पहली सुबह बिपाशा बसु ने भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को न्यू ईयर विश किया है। ...और पढ़ें

    File Photo of Bipasha Basu. Photo Credit: Bipasha Basu Instagram
    File Photo of Bipasha Basu. Photo Credit: Bipasha Basu Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। New Year 2023: साल 2022 कुछ खट्टी-मीठी यादों के साथ खत्म हुआ। कुछ फिल्मों के कलेक्शन को छोड़ दें, तो 2022 कई सिलेब्रिटीज के लिए कई मायनों में खास और अच्छा रहा। एक ओर आलिया-रणबीर, अली फजल-ऋचा चड्ढा सहित कई सेलेब्स ने शादी कर ली, तो दूसरी ओर कुछ के घर में नन्हें मेहमान ने दस्तक देकर उनकी जिंदगी को और खूबसूरत बना दिया। इन्हीं सिलेब्रिटी में से एक हैं बिपाशा बसु ग्रोवर। एक्ट्रेस ने नवंबर, 2022 में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। उनके घर यह खुशी शादी के पूरे छह साल बाद आई थी। ऐसे में फैंस को 2023 की शुभकामनाएं देने के साथ ही कपल ने 2022 में उनके घर में आई खुशी के लिए भगवान का शुक्रिया भी किया। एक्ट्रेस ने बेटी देवी के साथ वीडियो क्लिप शेयर कर सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं।

    बिपाशा ने शेयर किया वीडियो

    बिपाशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिये एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने देवी को पकड़ते हुए अपनी बात कही है। वीडियो में वह कह रही हैं कि 2022 एक जादुई वर्ष रहा है, क्योंकि इसने उन्हें अपने जीवन का सबसे सुंदर उपहार दिया, उनकी बेटी और खुशी का खजाना 'देवी'। इसके बाद उन्होंने अपने फैंस को 'हैप्पी न्यू ईयर' विश किया।

    देवी के साथ बिपाशा ने शेयर किया यह वीडियो

    बिपाशा बसु ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि, देवी का चेहरा इमोजी के ढका हुआ है। यह फोटो वीडियो है यानी कि तस्वीर पोस्ट कर बिपाशा ने बैकग्राउंड में सॉन्ग ऐड किया है। बिपाशा के चेहरे पर न्यू मॉम की चमक साफ देखी जा सकती है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

    इस क्लिप को शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा, 'आइये 2023 की शुरुआत इस विश्वास के साथ करें कि सभी परिवर्तन हर समय संभव है। विश्वास करना शुरू करें...इसे देखने के लिए।'

    यह भी पढ़ें: Bade Achhe Lagte Hain 2: नकुल मेहता के बाद दिशा परमार ने भी छोड़ा शो, बोलीं- 'मेरी अपनी अकांक्षाएं'

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2022: मनोरंजन का पैरलल मीडियम है ओटीटी प्लेटफॉर्म, जानें डिजिटल पर डायरेक्ट रिलीज फिल्मों का गणित