यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Alia Bhatt Upcoming Movies: हो जाइए तैयार! धांसू है आलिया भट्ट की अपकमिंग मूवीज की लिस्ट, ये सीक्वल भी शामिल
Alia Bhatt Next Movies आलिया भट्ट इंडस्ट्री की वो अदाकारा हैं जो फिल्मों के हिट होने की गारंटी के तौर पर जानी जाती हैं। 15 मार्च यानी आज आलिया का जन्म ...और पढ़ें

HighLights
- ये रही आलिया भट्ट की अपकमिंग मूवीज की लिस्ट
- कई बड़ी मूवीज में दिखेंगे आलिया
- इस फिल्म के सीक्वल का नाम भी लिस्ट में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट का आज 31वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। अपने 14 साल के फिल्मी करियर के दौरान आलिया ने एक से एक फिल्मों में काम किया है। मौजूदा समय में अदाकारा का नाम हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में शामिल होता रहता है। पिछले 2 साल आलिया लगातार हिट मूवीज देती आ रही हैं।
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की सफल फिल्मों का कारवां आने वाले समय में भी जारी रहने वाला है। क्योंकि उनके पास कई बड़ी मूवीज हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि आलिया किन-किन फिल्मों में दिखाई देनी वाली हैं।
जिगरा (Jigra)
करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन से आलिया भट्ट का खास नाता रहा है। इस फिल्म निर्माता की मूवी स्टूडेंट ऑफ द ईयर से आलिया ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। ऐसे में इस साल अदाकारा की एक फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसका नाम जिगरा है। इस मूवी में एक्ट्रेस का एक्शन अंदाज भी देखने को मिल सकता है। 27 सितंबर 2024 को जिगरा बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
.jpg)
लव एंड वॉर (Love And War)
हाल ही में फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की तरफ से आलिया भट्ट की एक और अपकमिंग फिल्म का एलान किया गया है, जिसका नाम लव एंड वॉर है। इस मूवी में वह अपने पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आने वाली हैं। लव एंड वॉर अगले साल दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
खबरें और भी

जी ले जरा (Jee Le Zara)
हिंदी सिनेमा के फेमस डायरेक्टर फरहान अख्तर आने वाले समय में फिल्म जी ले जरा लेकर आएंगे। फरहान की इस मूवी में आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ जैसे अदाकाराएं अहम भूमिकाओं में दिखेंगी। हांलाकि इस फिल्म की अभी रिलीज डेट सामने नहींं आई है।
.jpg)
ब्रह्मास्त्र-2
साल 2022 में आई फिल्म ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद मेकर्स की तरफ से ये जानकारी दी गई थी कि इसके पार्ट 2 और 3 आने वाले हैं। इस लिहाज से 2026 में ब्रह्मास्त्र 2 को रिलीज किया जा सकता है।
(5).jpg)