Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Blind Trailer: ब्लाइंड का ट्रेलर रिलीज, 'दिव्यांग' सोनम कपूर देंगी पूरब कोहली को टक्कर, यहां देख सकेंगे फ्री

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 29 Jun 2023 06:37 PM (IST)

    Blind Trailer एक्ट्रेस सोनम कपूर की फिल्म ब्लाइंड का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका है। यह फिल्म ...और पढ़ें

    Blind Trailer, Sonam Kapoor, Purab Kohli news
    Blind Trailer, Sonam Kapoor, Purab Kohli news

    नई दिल्ली, जेएनएन। Blind Trailer: सोनम कपूर बॉलीवुड की पसंदीदा कलाकारों में से एक है। अब वह अपनी आगामी फिल्म ब्लाइंड से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार है। इस फिल्म में उन्होंने एक दिव्यांग लड़की की भूमिका निभाई है। इस फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को निर्माताओं ने जारी किया है। वहीं, इसमें सस्पेंस और ड्रामा भी है। इस फिल्म का निर्देशन सोम मखीजा ने किया है। फिल्म की कहानी में एक्शन भी नजर आ रहा है।

    सोनम कपूर फिल्म ब्लाइंड में किसकी भूमिका निभा रही है?

    सोनम कपूर ने फिल्म में एक दिव्यांग लड़की की भूमिका निभाई है। वहीं, उन्होंने एक खूंखार गुनाह होते हुए सुन लिया है। वह अपराधी के खिलाफ गवाही देना चाहती हैं। इसके बाद, किलर उनका खुद सामना करता है। पूरब कोहली इस फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प लग रही है। इसके प्रोमो वीडियो को भी काफी लाइक्स मिल रहे है। वहीं, कई लोगों ने इसपर कमेंट्स किया है।

    सोनम कपूर की पिछली फिल्म कौन सी थी?

    सोनम कपूर को पिछली बार द जोया फैक्टर में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अलावा दुलकिर सलमान की अहम भूमिका थी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। सोनम कपूर ने रांझणा, मिर्जा, प्लेयर, दिल्ली 6, भाग मिल्खा भाग, संजू और पैडमैन जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

    सोनम कपूर इन दिनों कहां वेकेशन मना रही हैं?

    सोनम कपूर इन दिनों लंदन में है और अपने पति और बेटे के साथ वेकेशन मना रही हैं। उन्होंने 8 मई 2018 को शादी की है। उनको 20 अगस्त 2022 को बेटा हुआ है। बेटा होने की खुशी में उन्होंने बधाई देने वालों का आभार व्यक्त किया था। सोनम कपूर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय करती हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    सोनम कपूर किसकी बेटी है?

    वह अनिल कपूर की बेटी है। दोनों कई बार एक साथ नजर आ चुके है। दोनों का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। सोनम कपूर अक्सर अपने बेटे के साथ खेलती हुई नजर आती है। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे के साथ की फोटोज शेयर की थी। इसपर कई लोगों ने कमेंट्स किए थे।