Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सइयां' गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह का नया अवतार देख होश उड़ जाएंगे, पहली बार नजर आया ऐसा रूप

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 24 Mar 2022 07:15 AM (IST)

    चित्रांगदा सिंह आखिरी बार अभिषेक बच्चन के साथ बॉब बिस्वास फिल्म में नजर आयी थी जो जी5 पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में चित्रांगदा ने अभिषेक के किरदार की ...और पढ़ें

    Chitrangada Singh Looks Sensuous In New Avatar In Saiyaan Song. Photo- Instagram
    Chitrangada Singh Looks Sensuous In New Avatar In Saiyaan Song. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। अभिषेक बच्चन के साथ बॉब बिस्वास फिल्म में नजर आ चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह सिंगल सॉन्ग सइयां में एक नये अवतार में दिख रही हैं। यह गाना विनोद भानुशाली की म्यूजिक कम्पनी हिट्ज की ओर से रिलीज किया गया है। गाने की थीम डार्क और गोथिक रखी गयी है, जिसमें चित्रांगदा का लुक काफी सेंसुअल नजर आ रहा है। 

    सइयां गाने को असीस कौर ने आवाज दी है, जबकि इसका संगीत रईस जैन ने कम्पोज किया है। गाने के बोल रईस और विक्की नागर ने लिखे हैं। गाने के म्यूजिक वीडियो में चित्रांगदा के साथ ऋषभ चौहान नजर आ रहे हैं।यह पहली बार है, जब चित्रांगदा किसी सिंगल में नजर आ रही हैं। म्यूजिक वीडियो में चित्रांगदा घोड़े पर सवार, गले में सांप लपेटे नजर आ रही हैं, जो इस म्यूजिक वीडियो को मेडिवल और रस्टिक बनाता है।

    चित्रांगदा सिंह ने गाने को लेकर कहा- ''जब 'सइयां' मैंने पहली बार सुना तो यह मेरे दिमाग में ही रह गया। इसकी बीट्स बहुत ही दिलचस्प हैं। असीस कौर की आवाज ने इसे और भी रोचक बना दिया है। इस गाने की वाइब बहुत ही बेहतरीन हैं। हमने इस म्यूजिक वीडियो के साथ कुछ अगल करने की कोशिश की है।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Chitrangda Singh (@chitrangda)

    हिट्ज़ म्यूज़िक के विनोद भानुशाली ने कहा कि हिट्ज म्यूजिक के जरिए हम विभिन्न प्रकार की धुनों को सामने लाना चाहते हैं। 'सैयां' गाने का साउंड और विजुअल बहुत ही अलग है। गाने की धुन से लेकर म्यूजिक वीडियो तक सब कुछ उनके लिए विशेष तरीके से तैयार किया गया है। असीस कौर की जादुई आवाज ने इस गाने को और भी बेहतरीन बना दिया है। वहीं, असीस कौर ने कहा कि 'सइयां' गाना बहुत ही फ्रेश और नॉन फिल्मी सॉन्ग है। इस गाने को गाने में बहुत मजा आया। इस तरह की कोशिश पहले कभी नहीं की गयी है। गाना हिट्ज म्यूजिक के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

    खबरें और भी