यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिवाली पार्टी में Preity Zinta से मिलकर चहके Bobby Deol, बीवी के रिएक्शन ने खींचा सबका ध्यान
बॉबी देओल (Bobby Deol) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है लेकिन सोल्जर ...और पढ़ें

दिवाली पार्टी में टकराए बॉबी देओल और प्रीति जिंटा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
दिवाली पार्टी में मिले प्रीति जिंटा और बॉबी देओल
बॉबी-प्रीति को देख इंटरनेट पर उठी सोल्जर 2 की मांग
कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं बॉबी और प्रीति
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रविवार को दिग्गज फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर एक शानदार दिवाली पार्टी होस्ट की जहां सितारों का मेला लग गया। करीना कपूर खान से लेकर कृति सेनन, नीता अंबानी तक कई बड़े सितारों ने पार्टी में शिरकत की।
इस पार्टी में सभी सितारों ने अपने फैशन से तहलका लगाया। कोई शिमरी आउटफिट में कहर ढहाता दिखा तो किसी ने ट्रेडिशनल लुक में चार-चांद लगा दिए। बॉलीवुड एक्टर्स भी फैशन के मामले में पीछे नहीं रहे।
दीवाली पार्टी में मिले बॉबी और प्रीति
एक तरफ पैपराजी दिवाली पार्टी में शरीक होने वाले सितारों को कैप्चर कर रहे थे, तभी कैमरे में एक क्यूट मोमेंट कैद हुआ, वो भी बॉबी देओल (Bobby Deol) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) का। दोनों दिवाली पार्टी में एक-दूसरे से टकरा गए और देखते ही गले लगा लिया।
बॉबी की वाइफ ने खींचा ध्यान
बॉबी देओल, प्रीति जिंटा के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दिए। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी के बाहर प्रीति और बॉबी ने एक-दूसरे गले लगाने के बाद एक्टर की वाइफ तान्या देओल से मिलीं। तीनों ने चिट-चैट किया।
View this post on Instagram
इसके बाद प्रीति जिंटा और बॉबी देओल ने एक साथ पैपराजी को पोज दिया। एक्टर की वाइफ तान्या पीछे खड़ी होकर अपने पति का इंतजार कर रही थीं। जब बॉबी प्रीति संग पोज देकर बीवी के पास गए तो तान्या ने कहा कि उनसे और फोटोज खिंचवाने के लिए कहा। अब सोशल मीडिया पर लोग एक्टर के मजे ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें- हेमा मालिनी के साथ एक छत के नीचे नहीं रहते Dharmendra! बॉबी देओल ने किया खुलासा
सोल्जर 2 की उठी डिमांड
एक यूजर ने कहा, "जलन पीक पर है।" एक ने लिखा, "बॉबी सर की क्लास लगेगी अब।" एक ने कहा, "बॉबी देओल की मैडम गुस्सा हो रही हैं।" यही नहीं, कुछ फैंस को उन्हें देख सोल्जर मूवी की याद आ गई। सोशल मीडिया पर लोग सोल्जर 2 की डिमांड कर रहे हैं। कुछ ने तो प्रोड्यूसर रमेश तौरानी को ही टैग कर सीक्वल की मांग कर दी।
सोल्जर के अलावा बॉबी देओल और प्रीति जिंटा ने साथ में झूम बराबर झूम में काम किया था। दोनों हीरोज मूवी में भी नजर आए थे।
यह भी पढ़ें- सबसे ज्यादा बिगड़े हुए थे Sunny Deol, धर्मेंद्र को चकमा देकर करते थे उल्टे काम
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।