यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'मेरा लॉर्ड बॉबी,' छोटे भाई Bobby Deol के बर्थडे पर सनी ने जमकर लुटाया प्यार, शेयर की प्यारी तस्वीर
Bobby Deol Birthday बॉलीवुड के फेमस एक्टर बॉबी देओल आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीीडिया पर तमाम बॉलीवुड सितारे और फैंस उनको बर्थडे विशेज भ ...और पढ़ें

HighLights
- अभिनेता बॉबी देओल का बर्थडे आज
- सनी देओल ने खास अंदाज में किया विश
- इस मूवी को लेकर चर्चा में लॉर्ड बॉबी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 27 जनवरी यानी आज हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार बॉबी देओल अपना 56वां जन्मदिन (Bobby Deol Birthday) मना रहे हैं। 90 के दशक के पॉपुलर एक्टर्स में शुमार बॉबी के जीवन के इस खास दिन सोशल मीडिया पर उनके तमाम चाहने वाले बर्थडे विशेज भेज रहे हैं। इस मामले में भला उनकी फैमिली कैसे पीछे रह सकती है।
बॉबी देओल के बड़े भाई और सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) ने उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक अनसीन फोटो को शेयर किया है। आइए इस लेख में जानते हैं कि सनी ने आखिर किस अंदाज में बॉबी को बर्थडे विश किया है।
सनी देओल ने बॉबी को किया बर्थडे विश
अक्सर देखा जाता है कि देओल परिवार सोशल मीडिया पर एक दूसरे प्रति प्यार जाहिर करता हुआ नजर आता है। फिर चाहें वो सनी देओल, बॉबी और उनके पिता धर्मेंद्र क्यों न हों। ऐसे में जब फैमिली के किसी मेंबर का जन्मदिन हो तो इन सबकी तरफ से एक स्पेशल पोस्ट आना तो बनता है। इस क्रम को जारी रखते हुए सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी देओल के बर्थडे पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है।
ये भी पढ़ें- Bobby Deol ने ठुकराईं वो 5 फिल्में जिसने बाद में Box Office पर काटा गदर, शाह रुख-सलमान की मूवीज भी शामिल
.jpg)
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
इस इंस्टा पोस्ट में सनी और बॉबी की प्यारी सी तस्वीर नजर आ रही है। जो ये बताने के लिए काफी है कि इन दोनों भाइयों में कितना प्यार है। इस फोटो के साथ सनी ने निराले अंदाज में बॉबी को 56वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है-
खबरें और भी
.jpg)
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
''हैप्पी बर्थडे मेरे छोटे भाई, मेरा लॉर्ड बॉबी।'' दरअसल सोशल मीडिया पर बॉबी देओल को फैंस लॉर्ड बॉबी के टैग से बुलाते हैं। जिसको अब सनी देओल ने भी अपना लिया है। कुल मिलाकर कहा जाए तो सनी के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और वे इस पोस्ट पर जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं।
इस मूवी को लेकर चर्चा में बॉबी देओल
साल 2023 में रणबीर कपूर स्टारर मूवी एनिमल से बॉबी देओल का करियर एक तरह से रिवाइव हुआ है। उसके बाद उन्होंने कंगुवा जैसी फिल्मों में भी अपने नेगेटिव किरदार की छाप छोड़ी है। हाल ही में हिंदी में रिलीज होने वाली नंदमुरी बालाकृष्ण की डाकू महाराज (Daaku Maharaaj) में भी बॉबी का खलनायक अवतार देखने को मिला है, जिसके चलते उनका नाम चर्चा का विषय बना हुआ है।