Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सौतेली बहन Esha Deol संग अपने रिश्ते पर Bobby Deol ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'आप एक-दूसरे को गलत...'

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 01:05 PM (GMT+05:30)

    बॉबी देओल ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद अपनी सौतेली बहनों, एशा और आहना देओल के साथ उनके रिश्तों में बदलाव आया है या नहीं, इसके बारे में ब ...और पढ़ें

    एशा देओल संग कैसे हैं बॉबी देओल के रिश्ते?  फोटो- Instagram

    एशा देओल संग कैसे हैं बॉबी देओल के रिश्ते? फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कई बार दुख की घड़ी पूरे परिवार को एक साथ ला देती है। पिछले साल दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार भी इसी दुख से उबरने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के छोटे बेटे बॉबी देओल (Bobby Deol) ने खुलकर बात की और बताया कि पिता के जाने के बाद उनकी अपनी दोनों सौतेली बहनों, एशा देओल (Esha Deol) और आहना देओल के साथ रिश्ते अब कैसे हैं।

    पिता के जाने के बाद सौतेली बहनों से बढ़ी नजदीकियां?

    दरअसल, बीते साल जब धर्मेंद्र का निधन हुआ था, तो हेमा मालिनी, उनकी दोनों बेटियों और सनी देओल ने अलग-अलग प्रेयर मीट रखी थी। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था। अब हाल ही में इस्क्वायर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने साफ किया है कि हेमा मालिनी की दोनों बेटियों संग उनके रिश्ते कैसे हैं। बॉबी देओल ने कहा

     "मुझे ऐसा लगता है कि हम सभी अपनी-अपनी तरह से इस दुख से डील कर रहे हैं। इस दौरान कभी-कभी आप एक-दूसरे को गलत भी समझ लेते हैं, क्योंकि हम सब अंदर से दुखी हैं। हर किसी को लगता है कि उनका दर्द दूसरे से ज्यादा है। लेकिन आप इसे थोड़ा समय दें। दुख का अपना एक तरीका होता है, जिससे परिवार एक-दूसरे के करीब आ जाता है।"

    bobby deol 1

    यह भी पढ़ें- 25 साल पहले आया वो गाना... बूढ़े भी हुए थे इस 'हसीना' के दीवाने; Alka Yagnik की आवाज पर आज भी बजती हैं सीटियां

    अब परिवार को ज्यादा समय देते हैं बॉबी देओल

    बॉबी देओल ने पिता धर्मेंद्र के साथ ज्यादा समय न बिता पाने पर गहरा दुख भी व्यक्त किया। उन्होंने भारी मन से कहा, "पिछले कुछ दिनों से मैं यही सोचता रहा कि काश मैं उनके साथ और बैठता, उनसे और सवाल पूछे होते। अब मैं पहले से कहीं ज्यादा अपने परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करता हूं।"

    bobby deol with family

    आपको बता दें कि बीते साल अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कुछ दिनों बाद उन्हें घर लाया गया, जहां डॉक्टर्स की देख-रेख में 'शोले' एक्टर का इलाज चल रहा था। लेकिन 24 नवंबर को दिग्गज अभिनेता ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया, जिससे पूरे देश और बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dharmendra के निधन के बाद सौतेले बेटों सनी-बॉबी से हुई Hema Malini की लड़ाई? अनबन पर ड्रीम गर्ल ने किया रिएक्ट